Skip to content
08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में PRP बंटा था 2023 में 194 करोड़, अबकी सिर्फ 100 करोड़, कर्मचारी बोले-साहब दीजिए बकाया एरियर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में PRP बंटा था 2023 में 194 करोड़, अबकी सिर्फ 100 करोड़, कर्मचारी बोले-साहब दीजिए बकाया एरियर

Azmat ali 29/07/2026 (Last updated: 29/07/2026) 1 minute read
SAIL Distributed 194 Crore in PRP in 2023 this time, it is only 100 Crore

अफोर्डेबिलिटी क्लॉज से अधिकारियों का तीसरा वेतन पुनरीक्षण निर्धारित तिथि 1 जनवरी 2017 के बजाय 1 अप्रैल 2020 से हुआ।

  • वित्तीय वर्ष 2024-25 का पीआरपी सेल अधिकारियों को जुलाई की सैलरी के साथ मिलेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अधिकारियों को परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP) का भुगतान किया जा रहा है। जुलाई माह के वेतन के साथ अधिकारियों के खातों में पीआरपी की पूरी राशि एकमुश्त जमा की जाएगी। हालांकि, इस बार अधिकारियों को मिलने वाली पीआरपी पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब आधी है।

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पीआरपी मद में सेल प्रबंधन ने करीब 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके मुकाबले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अधिकारियों को 194 करोड़ रुपये का पीआरपी दिया गया था। कंपनी के प्रदर्शन (Performance) में आए बदलाव के कारण इस बार पीआरपी की राशि में उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं, पीआरपी भुगतान की खबर आते ही कर्मचारियों ने भी अपने बकाया एरियर की मांग उठा दी है। 39 माह के बकाया एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। लाखों रुपए कर्मचारियों का बकाया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनरों के साथ आखिर कब तक अन्याय? ₹9,330 करोड़ निष्क्रिय खातों में, ₹7,500 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की चुप्पी

एमओयू रेटिंग में देरी से रुका था भुगतान

सेफी (SAIL Executives’ Federation of India) के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के पीआरपी का भुगतान लोक उद्यम विभाग (DPE) के दिशा-निर्देशों के अनुसार एमओयू (MoU) रेटिंग जारी होने के बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में ही हो जाना चाहिए था। हालांकि, कुछ कारणों से इसमें विलंब हुआ और अब इसका भुगतान किया जा रहा है।

चौथे वेतन पुनरीक्षण पर भी नजर
सेफी अध्यक्ष ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सेल के सभी अधिकारी कंपनी के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2027 से अधिकारियों का चौथा वेतन पुनरीक्षण (4th Pay Revision) लागू होना है और इसे समय पर लागू कराने के लिए सेफी लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अफोर्डेबिलिटी क्लॉज के कारण अधिकारियों का तीसरा वेतन पुनरीक्षण निर्धारित तिथि 1 जनवरी 2017 के बजाय 1 अप्रैल 2020 से लागू किया गया था। ऐसे में अधिकारी चाहते हैं कि इस बार चौथे वेतन पुनरीक्षण में किसी प्रकार की देरी न हो।

ये खबर भी पढ़ें: जिस कंपनी के संचालक को सांसद ताराचंद साहू ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया, उसी पर SAIL BSP मेहरबान, FSNL होगी बाहर…!

PRP क्यों हुआ कम

ल में पीआरपी का भुगतान कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, डीपीई के दिशा-निर्देशों, एमओयू रेटिंग और स्वीकृत पीआरपी कॉर्पस के आधार पर किया जाता है। इसलिए कंपनी के प्रदर्शन में बदलाव का सीधा असर अधिकारियों को मिलने वाली पीआरपी राशि पर पड़ता है। इस बार यही प्रमुख वजह मानी जा रही है, जिसके कारण पीआरपी का कुल प्रावधान पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township को लैंड मोनेटाइजेशन से बाहर रखिए, नीति आयोग के उपाध्यक्ष को 500 कर्मचारियों ने भेजा आवेदन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 पेंशनरों के साथ आखिर कब तक अन्याय? ₹9,330 करोड़ निष्क्रिय खातों में, ₹7,500 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की चुप्पी
Next: Bokaro Steel Plant: रोज़ी रोटी बचाओ की लड़ाई, सारे आंदोलन को जोड़ने की दुहाई

Related Stories

INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026

You May Have Missed

INTUC Protest on September 10 over the Demands of BSPs Regular and Contractual Workers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर, 50 लाख का बीमा, 10 हजार इंसेंटिव, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन की मांग, 10 को हंगामा

Azmat ali 08/09/2026
NJCS leader Rajendra Singh Arrives at Bokaro Steel Plant after Defeating Cancer
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कैंसर को हराकर बोकारो स्टील प्लांट पहुंचे NJCS लीडर राजेंद्र सिंह, BSL ठेकेदारों की धन उगाही पर तिलमिलाए

Azmat ali 07/09/2026
BSP Charging 884 Fee from SC ST Children SFI lodges Complaint with DEO Tribal Welfare Department and the Commission
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SC-ST बच्चों की ₹884 फीस से BSP का शिक्षा विभाग चलेगा या मुनाफे का हिसाब सुधरेगा? DEO, आदिम जाति और आयोग तक शिकायत

Azmat ali 07/09/2026
Issue regarding minimum wages of over 8,000 contract workers at SAIL ISP next meeting to be held on September 16
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP के 8,000 से अधिक ठेका श्रमिकों के न्यूनतम वेतन का मामला, 16 सितंबर को होगी अगली बैठक

Azmat ali 07/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.