Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान

Azmat ali 24/09/2026 1 minute read
SAIL ISP Union Election Voter Turnout by 1 PM Results Expected Tonight

SAIL ISP Union Election: CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC ने दावेदारी ठोकी है। 3,514 कर्मचारी डाल रहे वोट।

  • नई एचआर बिल्डिंग सहयोग भवन में शाम 7 बजे से वोटों की गिनती होगी।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट में पहली बार मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा दिलाने के लिए मतदान चल रहा है। सेल आइएसपी के 107 सालों के इतिहास में पहली बार मतदान हो रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे से वोटिंग चालू है। मौसत दो दिन से बिगड़ा हुआ है। बारिश के बावजूद कर्मचारी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। जोश हाई है।  कुल 3514 वोट में से दोपहर 12 बजे तक 1563 कर्मचारी मतदान कर चुके थे। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 55 प्रतिशत के करीब पहुंच चुका था। नई एचआर बिल्डिंग सहयोग भवन में शाम 7 बजे से वोटों की गिनती होगी।

मिड क्लब चुनाव के दौरान हुए हंगामे को देखते हुए आइएसपी प्रबंधन ने सभी सातों बूथ प्लांट के अंदर ही बनाए। टाउनशिप में कोई बूथ नहीं बनाए गए। प्रतिबंधित एरिया में मतदान होने से सुरक्षा का भरपूर इंतजाम है। सीआइएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। किसी तरह के हंगामे की कोई खबर नहीं है। शांतिपूर्वक वोट डाले जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

वोट देकर बाहर निकल रहे कर्मचारी सेल्फी ले रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर कर रहे हैं। मेले जैसा माहौल बना हुआ है। वहीं, कुछ यूनियन नेताओं ने थकान मिटाने के लिए अलग से इंतजाम भी किए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर शिफ्ट पर फोकस किया गया। नाइट शिफ्ट करने के बाद कुछ कर्मचारी घर जाने के बजाय प्लांट में ही रुके रहे। इसी तरह ए शिफ्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पहुंच चुके थे। 8 बजते ही सातों बूथ पर मतदान शुरू हो गया। इन कर्मचारियों ने सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद जनरल शिफ्ट वाले प्लांट में पहुंचे और वोट डाले। अब सबकी नज़र बी-शिफ्ट वालों पर है। नाइट शिफ्ट और साप्ताहिक अवकाश वाले कर्मचारियों को घरों से उठाकर लाया जा रहा है, ताकि वोट डलवाए जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

इस चुनाव में सात ट्रेड यूनियनें CITU, INTUC, BMS, AIUTUC, IMU, HMS और AITUC ने दावेदारी ठोकी है। कुल 3,514 मतदाताओं का प्रत्येक बूथ का विवरण दिया गया है। पिछले कई दिनों से प्लांट के विभिन्न विभागों तथा टाउनशिप में सभी यूनियनों द्वारा व्यापक प्रचार अभियान चलाया गया। चुनाव को लेकर कर्मचारियों के बीच भी काफी चर्चा और उत्सुकता देखने को मिल रही है। हर कोई अपनी-अपनी जीत का दम भर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Related Stories

Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
ferro-scrap-nigam-employees-to-receive-a-25000-bonus-regular-employees-will-get-a-50-gram-silver-coin-while-contract-workers-will-receive-a-20-gram-silver-coin (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Union Election Voter Turnout by 1 PM Results Expected Tonight
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान

Azmat ali 24/09/2026
Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
ferro-scrap-nigam-employees-to-receive-a-25000-bonus-regular-employees-will-get-a-50-gram-silver-coin-while-contract-workers-will-receive-a-20-gram-silver-coin (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.