Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026 1 minute read
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More

24×7 दवा काउंटर, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट बढ़ाने, डिजिटल टोकन, Women’s Club, सभी कर्मचारियों के लिए Equal Leave Policy।

  • इंटक नेताओं ने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के रूप में जारी किया। 24 सितंबर को प्रत्याशी क्रमांक 2 के समर्थन की अपील।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में 24 सितंबर को मतदान है। मान्यता प्राप्त यूनियिन का चुनाव होगा। आसनसोल आयरन एंड स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC) ने SAIL-ISP कर्मचारियों के लिए अपना “संकल्प पत्र 2026” जारी किया है। यूनियन ने इसे कर्मचारियों के वेतन, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास, सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प बताया है।

INTUC ने 01 जनवरी 2027 से देय वेतन समझौते को 2027 के भीतर पूरा कराने, लंबित 39 माह के एरियर के समाधान, NJCS के लंबित मुद्दों, HRA/HRR तथा S-12 ग्रेड जैसे वेतन एवं सेवा संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं में 24×7 दवा काउंटर, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट बढ़ाने, डिजिटल टोकन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, CT Scan, MRI, USG जैसी आधुनिक जांच सुविधाओं तथा Comprehensive Health Check-up को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया है।

आवास एवं टाउनशिप के क्षेत्र में नए क्वार्टर, पारदर्शी आवंटन, नियमित मरम्मत, सुरक्षा, CCTV, बेहतर सड़क, जल निकासी, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइटिंग को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए Plant Road Modernisation, Cycling Track, सुरक्षित Walking Route तथा Accident-prone क्षेत्रों में सुधार के साथ Zero Accident की दिशा में काम करने का संकल्प लिया गया है।

Career Growth के लिए S-6 से Junior Engineer के अवसर, Junior Manager भर्ती बढ़ाने, E-0 की अवधि कम करने तथा Training Period को Service में जोड़ने जैसे मुद्दे उठाने की घोषणा की गई है। साथ ही PF Contribution, Training Stipend, Training Period, समान Bonus, Festival Advance और Education Allowance से जुड़े मुद्दों को भी प्राथमिकता दी गई है।

महिला कर्मचारियों के लिए Paid Menstrual Leave “RAAHAT” Policy और Women’s Club, जबकि सभी कर्मचारियों के लिए Equal Leave Policy, पारदर्शी Transfer/CTC व्यवस्था और ZTR में पारदर्शिता की मांग को संकल्प पत्र में शामिल किया गया है।

इसके अलावा Fatal Accident Compensation, बेहतर Incentive Policy, Bonus Formula में सुधार, Health & Well-Being Financial Assistance Scheme, House Perquisite पर समान आयकर राहत, Heat & Height Allowance तथा Canteen व्यवस्था में सुधार को भी प्रमुख एजेंडे में रखा गया है।

NTUC ने कहा कि इन मुद्दों को Management, SAIL Corporate, NJCS एवं संबंधित मंचों पर मजबूती से उठाकर कर्मचारियों के अधिकार और सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। INTUC ने कर्मचारियों से 24 सितंबर 2026 को अपने चुनाव चिन्ह पर तथा प्रत्याशी क्रमांक 2 के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.