Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • अब कहां से आ रहा है पैसा, SAIL प्रबंधन जवाब दो? CITU बोला-कर्मियों से सौतेला बर्ताव, अब आर-पार की लड़ाई एकमात्र विकल्प
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अब कहां से आ रहा है पैसा, SAIL प्रबंधन जवाब दो? CITU बोला-कर्मियों से सौतेला बर्ताव, अब आर-पार की लड़ाई एकमात्र विकल्प

04/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-management-please-reply-CITU-said_-management-is-discriminating-against-employees_-now-fighting
  • सेल के अधिकारियों को 11 माह के पर्क्स एरियर भुगतान पर फैसला।

  • कर्मचारियों के 39 माह के एरियर पर खामोशी से सीटू गुस्साया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) के करीब 15 हजार अधिकारियों का बकाया एरियर भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियर पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है। इसको लेकर बीएसपी की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने सेल प्रबंधन पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगा दिया है।

सीटू का कहना है कि सेल के विभिन्न संयंत्र के कर्मियों के पक्ष में किसी भी किस्म के भुगतान के लिए जब भी कोई निर्णय लेना होता है, सेल प्रबंधन घाटे का पिटारा लेकर बैठ जाता है। कर्मियों का 39 महीने का हक का पैसा अर्थात एरियर्स के भुगतान पर प्रबंधन से लेकर इस्पात मंत्रालय तक मुंह पर ताला लगाकर बैठ गए हैं।

किंतु सेल के अधिकारियों के 15 साल पुराना बकाया पर्क्स के भुगतान के आदेश को हरी झंडी दे दी गई है। हमें अधिकारियों के बकाया भुगतान पर कोई आपत्ति नहीं है। कर्मियों को पैसा देने के लिए घाटे की कहानी बताने वाला प्रबंधन जवाब दे कि अब कहां से पैसा आ रहा है?

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने कहा कि प्रबंधन एवं इस्पात मंत्रालय इस तरह का हरकत करके न केवल कर्मियों एवं अधिकारियों के बीच भेदभाव कर रहा है, बल्कि उद्योग के ताना-बाना को भी बिगाड़ने का काम शुरू कर दिया है ।

15% एमजीबी, 35% पर्क्स के लिए प्रबंधन शुरू किया था घाटे का रोना

सीटू के जनरल सेक्रेटरी जेपी त्रिवेदी ने कहा कि वेतन वार्ता के समय जब कर्मियों को 15% एमजीबी एवं 35% पर्क्स देने की मांग को प्रबंधन के सामने रखा गया था, तब प्रबंधन ने घाटे का रोना शुरू कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बड़ी रिपोर्ट जारी, 19.50 लाख सदस्यों का बना रिकॉर्ड

किंतु जैसे ही बहुमत के आधार पर तीन यूनियनों ने 13% एमजीबी एवं 26.5% पर्क्स पर 21 एवं 22 अक्टूबर 2021 को प्रबंधन के साथ सहमति जताते हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किया। वैसे ही दूसरे दिन प्रबंधन ने अधिकारियों के लिए 15% एमजीबी एवं 35% पर्क्स की घोषणा कर दी। प्रबंधन का हर मोड़ पर कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार किसी से छुपा हुआ नहीं है।

आर-पार की लड़ाई ही एकमात्र विकल्प

सीटू नेता ने कहा कि कर्मियों के 39 महीने के एरियर्स एवं 1 अप्रैल 2020 से अक्टूबर 2021 तक 18 महीने का पर्क्स का एरियर्स के लिए आर पार की लड़ाई ही एकमात्र विकल्प है। जिसके लिए कर्मियों को 30 जून 2021 जैसी बड़ी कार्यवाही को अंजाम देना होगा। तभी हम सेल प्रबंधन एवं कर्मियों पर अफॉर्डेबिलिटी क्लाज थोपने वाले इस मजदूर विरोधी सरकार से अपने हक के पैसे को ले सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP बायोमेट्रिक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के अंतिम भुगतान और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फंसा पेंच
Next: सेल कर्मचारी जाएं तो जाएं कहां…जागो नेता जागो, सेफी-ओए की तरह कब मिलेंगे इस्पात मंत्री से…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.