Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान को लेकर HSCL ऑफिस के सामने इंटक का हंगामा, ठेकेदारों को धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान को लेकर HSCL ऑफिस के सामने इंटक का हंगामा, ठेकेदारों को धमकी

15/02/2024 (Last updated: 10/10/2024)
SAIL-NEWS-INTUC-creates-ruckus-in-front-of-HSCL-office-regarding-final-payment-of-contract-workers-threatens-contractors

प्रदर्शन में एचएससीएल प्रबंधन को सूचित किया गया है कि जल्द ही ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए। अन्यथा एचएससीएल प्रबंधन एवं ठेकेदारों के यहां भी घेराव किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक ने एक बार फिर सड़क की लड़ाई शुरू कर दिया है। एचएससीएल के अंतर्गत कार्य करने वाले ठेका श्रमिकों का 10 से 15 वर्षों का लंबित अंतिम भुगतान आज तक नहीं हो सका है। इसको लेकर एचएससीएल ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया गया। और एचएससीएल के वरिष्ठ कार्यपालक नवीन दीवान को ज्ञापन सौंपा गया।

भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन और रखरखाव में एचएससीएल के माध्यम से एचएससीएल में पंजीकृत ठेकेदारों के माध्यम से जेआरआर के तहत 15 वर्षों तक लेबर सप्लाई किया गया था। बाद में बीएसपी प्रबंधन द्वारा अधिक बजट होने के कारण बीएसपी में पंजीकृत ठेकेदारों से कार्य कराया जाने लगा, जिसमें वही ठेका श्रमिक कार्य करने लगे।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक द्वारा पहले भी एचएससीएल प्रबंधन एवं बीएसपी प्रबंधन को ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान के लिए ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। 10 हजार ठेका श्रमिकों ने अंतिम भुगतान के लिए आवेदन दिया हुआ है।

लेकिन एचएससीएल प्रबंधन और ठेकेदारों की हठ धर्मिता के कारण करोड़ों रुपए का का अंतिम भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिसको लेकर ठेका श्रमिकों में काफी आक्रोश है।

आज के प्रदर्शन में एचएससीएल प्रबंधन को सूचित किया गया है कि जल्द ही ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए। अन्यथा एचएससीएल प्रबंधन एवं ठेकेदारों के यहां भी घेराव किया जाएगा।

एचएससीएल प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ कार्यपालक नवीन दीवान ने आश्वासन दिया गया कि जल्द ही उच्च प्रबंधन एवं ठेकेदारों से चर्चा कर भुगतान की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

प्रदर्शन में संजय साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसबीर सिंह, रिखीराम साहू, जयराम ध्रुव, सुरेश दास टंडन, कुलेश्वर देवेंद्र, जी रामू, अजीत कुमार, कौशल कुमार, मनोज, दमन लाल नारायण, संतोष कुमार, इंद्रजीत, ओमप्रकाश देवांगन एवं पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दिव्यांग क्रिकेट: भिलाई में 18 को होनहार खिलाड़ियों का CDCA करेगा चयन, छत्तीसगढ़ की बनेगी टीम
Next: SEFI पदाधिकारी मिले इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से, SAIL, RINL, NMDC, FSNL के विलय, बकाया पेमेंट-प्रमोशन पर सीधी बात

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.