Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: जूनियर आफिसर से लेकर CEO, DIC, चेयरमैन तक के खाते में आएगा लाखों रुपए, पढ़िए कैलकुलेशन का फॉर्मूला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: जूनियर आफिसर से लेकर CEO, DIC, चेयरमैन तक के खाते में आएगा लाखों रुपए, पढ़िए कैलकुलेशन का फॉर्मूला

04/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NEWS-Lakhs-of-rupees-will-come-into-the-accounts-of-junior-officers-to-CEO_-DIC_-Chairman_-read

अधिकारियों के 46 प्रतिशत पर्क्स, टैक्स, एलाउंस आदि को लेकर आप भी गणना कर सकते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। 11 माह के बकाया पर्क्स का भुगतान होने जा रहा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर अधिकारियों के खाते में कितना रुपए आएगा। तत्कालीन जूनियर आफिसर से लेकर सीईओ, चेयरमैन तक को पैसा मिलेगा।

इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी के पास सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने गुहार लगाई थी, जिसके बाद मंत्रालय ने भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि जूनियर आफिसर से लेकर सेल चेयरमैन तक के खाते में बकाया पैसा आएगा। करीब 30 हजार से लेकर 2 लाख तक की राशि खाते में आ सकती है।

इस तरह सेल चेयमरैन समेत जूनियर आफिसर को बकाया पैसा मिलेगा। जिस समय का बकाया पैसा है, उस समय सेल के जीएम का बेसिक करीब 73 हजार रुपए था। वहीं, एजीएम का बेसिक 50 हजार रुपए था। 46 प्रतिशत पर्क्स था। 50 हजार रुपए से 46% निकालने पर यह राशि 23 हजार रुपए होती है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

11 महीने का बकाया पर्क्स है। इसलिए 23 हजार गुणे 11 करने पर 2 लाख 53 हजार रुपए आता है। अब इसमें से व्हीकल एलाउंस, इंटरटेनमेंट एलाउंस, मैग्जीन एलाउंस का करीब 3000 रुपए वापस हो जाएगा। 30 प्रतिशत टैक्स कट जाएगा। इस तरह लगभग 1 लाख 70 हजार रुपए के आसपास एमाउंट मिलेगा।

इसी तरह ई-1 के अधिकारी का बेसिक उस वक्त 20 हजार 600 रुपए बेसिक था। 46 प्रतिशत पर्क्स के लिए यह राशि 9476 रुपए हुए। इस राशि को 11 माह से गुणा करने पर 104,236 रुपए आ रहा है। इसमें से टैक्स की राशि और एलाउंस की रकम कटने के बाद जो शेष बचेगा वह अधिकारी के खाते में डाला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बड़ी रिपोर्ट जारी, 19.50 लाख सदस्यों का बना रिकॉर्ड

11 माह के बकाया पर्क्स का समय क्या था

स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर लगातार बकाया पैसे के लिए संघर्ष करते रहे। सेफी ने सेल में 26-11-2008 से 04-10-2009 के 11 माह के पर्क्स की राशि के भुगतान के लिए कैट के समक्ष केस दायर किया था। कैट ने सेफी के पक्ष में आदेश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

सेल प्रबंधन इसके खिलाफ हाईकोर्ट तक गया

सेल प्रबंधन ने कैट के आदेश को उच्च न्यायालय कोलकाता में चुनौती दी थी। 13 सितंबर 2023 को सेल की रिट याचिका को कोलकाता हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति तपब्रत चक्रवर्ती की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने खारिज कर दिया था। बावजूद, मंत्रालय से मामला फंसा हुआ था। अब मंत्रालय ने भी हरी झंडी दिखा दी है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension, Gratuity, SAIL Mediclaim पर तिलमिलाए BSP के पूर्व अधिकारी, जानिए हुआ क्या…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सांसदों को Diabetes से मुक्ति का मंत्र देने वाले डाक्टर जगन्नाथ दीक्षित BSP कार्मिकों की सुधारेंगे सेहत, मंडे शाम परिवार संग OA भवन आप भी आइए
Next: BSP बायोमेट्रिक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के अंतिम भुगतान और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फंसा पेंच

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.