Suchnaji

SAIL News: कर्मचारियों-ठेका मजदूरों के बीच पहुंचे CGM-GM संग कई अफसर, हड़ताल की आई बात

SAIL News: कर्मचारियों-ठेका मजदूरों के बीच पहुंचे CGM-GM संग कई अफसर, हड़ताल की आई बात
  • जय झारखंड मजदूर समाज की चेतावनी समजदूरों की समस्या का समाधान नही हुआ तो हड़ताल होनी तय। बोकारों में ललकारा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) के कर्मचारियों के लंबित मामलों के हल न होने पर हड़ताल की बात सामने आ रही है। सिटी पार्क में जय झारखंड मजदूर समाज शाखा “कोक ओवेन एंड कोल केमिकल “विभाग का वार्षिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

AD DESCRIPTION

ये खबर भी पढ़ें : Good News: कोलकाता में दौड़ी देश की पहली अंडर वाटर ट्रेन, दुनिया में सबसे गहराई में बना मेट्रो स्टेशन, जानिए खास बातें

AD DESCRIPTION AD DESCRIPTION

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीकेएस मुण्डा ने किया एवं संचालन युनियन के संयुक्त महामंत्री एव॔ विभाग के नेता अनिल कुमार ने किया। मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि बोकारो स्टील में भी अन्य स्टील प्लांट की तरह गुप्त मतदान के द्वारा जब तक यूनियन का चुनाव नहीं होगा, तब तक इस्पात कर्मियों एवं ठेका कर्मियों का आर्थिक और मानसिक शोषण होता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: कोलकाता में दौड़ी देश की पहली अंडर वाटर ट्रेन, दुनिया में सबसे गहराई में बना मेट्रो स्टेशन, जानिए खास बातें

39 महीने का एरियर, रात्रि पाली भत्ता, ईएल, बोनस पर चर्चा

महामंत्री ने कहा कि 39 महीने का एरियर, रात्रि पाली भत्ता, ईएल, बोनस का पैसा नहीं लौटाने पर ठेका कर्मियों को काम से निकालने पर रोक, 15 लाख का ग्रुप इंश्योरेंस, कैंटीन भत्ता, साइकिल एलाउंस, नाइट शिफ्ट एलाउंस, सेल के अन्य यूनिटों की तरह यहां भी कम से कम 25000 वेतन इत्यादि मांगों को लेकर जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से प्लांट से नगर प्रशासन तक आन्दोलन करता रहा है। और आगे भी मांगे नहीं स्वीकार होने की स्थिति में प्लांट का चक्का भी जाम किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

यूनियन की सदस्या ग्रहण करने वाले

अंत में कई इस्पात कर्मी और ठेका कर्मियों ने यूनियन पर आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए यूनियन की प्रार्थमिक सदस्यता ग्रहण की। मुख्य रूप से आनन्द मोहन सिंह, विकाश प्रसाद सिंह, आफताब अंसारी, दीपक कुमार सिंह, महेश्वर हेम्ब्रम, मनोज कुमार, सुमित तिग्गा, कमलेश सिंह, इंदर कायबर्ता, नागेश्वर केवट, श्रवण कुमार, राकेश शर्मा, विक्रम नाग, जगदीश गोप, विजय गोप, उड़े राम, पलटन माँझी इत्यादि मुख्य रूप से थे। धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के संगठन मंत्री रौशन कुमार ने दिया

ये खबर भी पढ़ें :Women’s Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट की नारी संभाल रहीं घर से प्लांट तक, 9 मार्च को खास इवेंट

विभागीय अधिकारी भी रहे मौजूद

विशिष्ट अतिथि के रूप में हरि मोहन झा (मुख्य महा प्रबंधक/कार्मिक), बीएम बक्सी-महाप्रबंधक कोक ओवेन से अतिथि के रूप में एलके पुर्ति-महाप्रबंधक, मनीष कुमार-उप महाप्रबंधक, एसके प्रधान- सहायक महाप्रबन्धक, अशरफ सिद्दीकी-महाप्रबंधक, एसके सिंह, बिनोद कुमार नगर सेवा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बोकारो जिला सचिव जय नारायण महतो, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल कलाम, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य हसन इमाम अंसारी, फारुख अन्सारी इत्यादि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :Big News: छत्तीसगढ़ में इन नए सब्जेक्ट में शुरू होगी पढ़ाई, शिक्षा मंत्री का आया बड़ा बयान

यूनियन के इन सदस्यों की खास भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शंकर कुमार, आरबी चौधरी, यूसी कुम्भकार, संजय कुमार सिंह, तुलसी साहू, रामेश्वर माँझी, बिनोद, एके मंडल, आरके मिश्रा, एसके मार्डी, बिनोद राम, मनोज कुमार, आशीष मोदी, मनोहर रवानी, रामा रवानी, बी एन तिवारी, बादल कोइरी, माणिक चंद साह, आई अहमद, विजय कुमार साह, जे एल चौधरी, सुभाष चन्द्र महतो, एस के प्रसाद,बी तेली, पूरन चंद महतो जितेंद्र कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार, लोबिन दास इत्यादि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :Bhilai Steel Plant में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को मिलेगी नौकरी, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार