Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS Meeting: बोकारो स्टील प्लांट ने ललकारा, नहीं हुआ सम्मानजनक फैसला तो CGM दफ्तर पर प्रदर्शन और ED वर्क्स आफिस पर होगी चढ़ाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS Meeting: बोकारो स्टील प्लांट ने ललकारा, नहीं हुआ सम्मानजनक फैसला तो CGM दफ्तर पर प्रदर्शन और ED वर्क्स आफिस पर होगी चढ़ाई

05/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
SAIL-NJCS-meeting-Bokaro-Steel-Plant-challenged-if-not-respectable-decision-is-taken-then-Protest-at-CGM-office-and-ED-Works-office-will-be-attacked
  • राजेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस के मजदूरों का आंदोलन हमेशा से ऐतिहासिक रहा है। 39 दिनों के हड़ताल में हमने दिल्ली तक को घुटने टेकने पर मजबूर किया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र (SAIL Bokaro Steel Plant) के धमन भट्टी विभाग के चार्जिंग सेक्शन में ठेका मजदूरों ने प्रदर्शन किया। प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया गया।

संघ के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस बोकारो इस्पात संयंत्र का हृदय है। मगर दुख की बात है कि आज इस हृदय स्थल के मजदूर सिर्फ सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के कारण हर सुविधा से वंचित हैं। रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन के बावजूद भी ठेका मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पाता है। 8 घंटे लगातार खून पसीना बहाने के बाद हमें मिलता है तो सिर्फ ईट भट्टा एवं भवन निर्माण की मजदूरी।

ना ग्रेच्युटी, ना ग्रुप इंश्योरेंस,ना नाइट शिफ्ट या किसी प्रकार का भत्ता और ना हीं नौकरी की गारंटी। मीटिंग के माध्यम से यूनियन ने बोकारो प्रबंधन को आगाह किया कि एलपीपी का गाना गाना बंद करें। मिनिमम वेज पर निविदा करें। मजदूरों, ठेकेदार एवं यूनियन को आपस में लड़ाना बंद करें। अन्यथा परिणाम अत्यंत गंभीर होंगे।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि ब्लास्ट फर्नेस के मजदूरों का आंदोलन हमेशा से ऐतिहासिक रहा है। 39 दिनों के हड़ताल में हमने दिल्ली तक को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि 6 जुलाई को ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन पर होने वाले एनजेसीएस की बैठक में अगर सम्मानजनक फैसला नहीं हुआ तो आक्रामक आंदोलन होगा।

यूनियन संयंत्र के सभी मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिशासी निदेशक (संकार्य) कार्यालय पर चढ़ाई करेगी। फिर भी हमें न्याय नहीं मिला तो समस्त प्लांट के ठेका मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। मीटिंग को राजेंद्र सिंह के अलावा आरके सिंह, शशिभूषण, अम्बेदकर, मनोज ठाकुर, बासुदेव आदि ने संबोधित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS Meeting: ठेका मजदूर की होती है बीमारी से मौत तो SAIL दे आश्रित को नौकरी
Next: नवा रायपुर होगा देश का सबसे बड़ा थोक बाजार, CM भूपेश बघेल के पोते का आधार कार्ड बना मितान से

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.