Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Premature Retirement: सेल से जबरन रिटायर्ड 11 अफसरों पर बड़ा अपडेट, अपील का आने वाला है जवाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Premature Retirement: सेल से जबरन रिटायर्ड 11 अफसरों पर बड़ा अपडेट, अपील का आने वाला है जवाब

08/03/2025 1 minute read
SAIL Premature Retirement: Big update on 11 officers forcibly retired from SAIL, reply to appeal is coming

Compulsory Retirement का आदेश सेल प्रबंधन (SAIL Management) की ओर से 11 फरवरी को जारी किया गया था।

  • अलग-अलग तारीख में अधिकारियों ने अपील किया। 20 फरवरी के आसपास ज्यादा अधिकारियों ने अपील किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) ने 11 अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट यानी Premature Retirement पर अब सेल प्रबंधन (SAIL Management) का जवाब आने वाला है। बताया जा रहा है कि 11 अधिकारियों में से 10 अफसरों ने अपील किया है। बीएसपी के एजीएम ने अपील नहीं किया है। उन्होंने प्रबंधन की कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी में सड़क हादसा, कर्मचारी आइसीयू में भर्ती

Compulsory Retirement का आदेश सेल प्रबंधन (SAIL Management) की ओर से 11 फरवरी को जारी किया गया था। सेल बोर्ड से मुहर लगने के बाद प्रबंधन ने यह फैसला लिया था। 11 अफसरों को कंपनी की सेवा से निकाल दिया गया था। इन अधिकारियों को 15 दिन के भीतर अपील करने की मोहलत थी।

ये खबर भी पढ़ें: CCI ने अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड को दी ओरिएंट सीमेंट की 72.8% तक की हिस्सेदारी के अधिग्रहण की मंजूरी

अलग-अलग तारीख में अधिकारियों ने अपील किया। 20 फरवरी के आसपास ज्यादा अधिकारियों ने अपील किया है। संभावना जताई जा रही है कि 11 मार्च तक 15 के भीतर अपील करने वालों की मियाद पूरी हो रही है। इसके बाद प्रबंधन का जवाब आएगा। अब देखना यह है कि जवाब किस तरह का होता है। सीधे शब्दों में नॉन कंसीडर लिखकर आता है या विस्तार से जवाब दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री देंगे ये सौगात

11 अधिकारियों के जबरन रिटायरमेंट में सबसे ज्यादा चर्चा जीएम राजीव भाटिया की हो रही है। सेल की पूर्व चेयरमैन सोमा मंडल सहित उच्चाधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला था। लोकपाल और सीबीआई तक मामला पहुंचा था। कहा जा रहा है कि इसकी गाज राजीव भाटिया पर गिरी है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार ने अदानी इंफ्रा को दी पीएसपी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी

राजीव भाटिया ने 24 फरवरी को अपील किया है। 11 मार्च को 15 दिन हो जाएगा। राजीव भाटिया ने 17 पेज में अपील किया है। 112 पेज सबूत के रूप में साक्ष्य लगाया है। अब देखना यह है कि 129 पेज की अपील पर सेल प्रबंधन की ओर से कोई जवाब आता है या नहीं। जानकार बता रहे हैं कि नियम के तहत स्पीकिंग ऑर्डर में एक-एक बिंदुओं का जवाब देना होता।

ये खबर भी पढ़ें: International Women’s Day 2025: बोकारो स्टील प्लांट की महिला कर्मचारी-अधिकारी दिखीं नए अंदाज़ में, ये विजेता

SAIL Premature Retirement पर प्रबंधन ने ये कहा था

सेल प्रबंधन (SAIL Management) की तरफ से कहा गया है कि 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की सत्यनिष्ठा और प्रभावोत्पादकता का आकलन करने की नीति है। इस संबंध में कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा अनुमोदित विस्तृत दिशानिर्देशों में सेवा रिकॉर्ड के आधार पर अधिकारियों की प्रभावशीलता, दक्षता, आचरण और सत्यनिष्ठा की समीक्षा के लिए मानदंड निर्धारित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: न तलवार की धार से, न गोलियों की बौछार से, लोग डरते हैं असुरक्षित काम करने के लिए, सिर्फ गब्बर की मार से

पिछली ऐसी समीक्षा के बाद, सेल संयंत्रों-इकाइयों में विभिन्न स्थायी समितियों की सिफारिशों पर संबंधित सक्षम प्राधिकारियों द्वारा विचार किया गया और सेल के आचरण अनुशासन और अपील नियमों में नियम 56(जे) के समान प्रावधनों के तहत, संगठन में दक्षता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही बनाए रखने के हित में 11 अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

पढ़िए सेल से जबरन रिटायर किए गए जीएम समेत 11 अधिकारियों के नाम

भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी (Bhilai Steel Plant) के एलएंडए के एजीएम अशोक कुमार।

दुर्गापुर स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर संदीप बनर्जी।

जीतपुर कोलियरी के प्रभारी बादल मंडल।

झारखंड माइंस ऑफ ग्रुप के जीएम एमजे हेम्ब्रन।चासनाला कोलियरी के जीएम संजय कुमार।
सेंट्रल मार्केटिंग आर्गनाइजेशन-सीएमओ के जीएम राजीव भाटिया-कोलकाता।
अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के सीनियर मैनेजर अखिलेश सिंह।
भद्रावति स्टील प्लांट के डीजीएम वी. गणेशन और जीएम गोपाल कृष्ण भट्ट।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय मजदूर संघ: ईपीएफ की वेतन सीमा 30000 और ईएसआइसी की करें 42000, न्यूनतम पेंशन चाहिए 5 हजार
Next: प्लेसमेंट कैंप: 10वीं-12वीं पास के लिए नौकरी, 12 मार्च को 170 पदों पर इंटरव्यू

Related Stories

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
BSP Revise monthly incentives soon and introduce a non-financial motivation scheme
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में मंथली इंसेंटिव जल्द करें रिवाइज, नॉन-फाइनेंशियल मोटिवेशन स्कीम का गिफ्ट भी दे ही दीजिए

Azmat ali 14/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.