SAIL Refractory Unit, Bhilai: भ्रष्टाचार की तोड़ों जंजीर, रंगोली में दिखी नज़ीर

SAIL Refractory Unit Bhilai Break the Chains of Corruption, Example Seen in Rangoli
  • आम जनमानस को सतर्क और जागरूक करने का यह एक नया तरीका है, इससे लोगों को आसानी से समझाया जा सकता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश के अनुपालन में सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट भिलाई में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 7 टीमों ने भाग लिया।

सभी टीमों ने श्रमिकों में सतर्कता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य को सफल बनाते हुए एक 27.10.2025 से बढ़कर एक रंगोलियां बनाई। रंगोली प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक के रूप में वर्तिका शुक्ल को आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने इस कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि “आम जनमानस को सतर्क और जागरूक करने का यह एक नया तरीका है, इससे लोगों को आसानी से समझाया जा सकता है।”

संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल के मार्गदर्शन में सतर्कता अधिकारी राहुल दुबे द्वारा कार्यक्रम कि रूपरेखा तैयार की गई, जिसके अंतर्गत प्रथम बार रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान आरसी भोई, मनोज कुमार जैन, मृणाल टेंभरे, डॉ. प्रियंका दास, अमितेश पुरोहित एवं चंदन सिंह के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • विजयी प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है

1). प्रथम – गीतांजलि एवं कुमुद (कच्चा माल विभाग)
2). द्वितीय – ज्योति एवं काजल (मानव संसाधन)
3). तृतीय – लालमणि एवं योगेश (अनुरक्षण)