Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: एचआर कॉइल्स डिस्पैच प्रणाली सुधरी, अब समय संग बचेगा सेल का पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: एचआर कॉइल्स डिस्पैच प्रणाली सुधरी, अब समय संग बचेगा सेल का पैसा

Azmat ali 23/03/2026 1 minute read
SAIL BSL HR Coils Dispatch System Improved Now SAIL Will Save Time And Money (1)

एडिशनल कॉइल यार्ड के समीप ट्रैक संख्या 642 पर नवनिर्मित “कॉइल डिस्पैच यार्ड” का उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने किया।

  • डिस्पैच प्रक्रिया में होने वाली देरी में कमी आएगी तथा रेलवे को दिए जाने वाले डेमरेज शुल्क का भी बचाव होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्रमें हॉट रोल्ड कॉइल्स के सुरक्षित एवं सुचारु प्रेषण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एडिशनल कॉइल यार्ड के समीप ट्रैक संख्या 642 पर नवनिर्मित “कॉइल डिस्पैच यार्ड” का उद्घाटन निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) शरद गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेज) अरविंद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) प्रकाश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (ट्रैफिक) मनोज ह्यांकी तथा मुख्य महाप्रबंधक (एचआरसीएफ) आरके. राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस परियोजना का निष्पादन कैपिटल रिपेयर (मैकेनिकल) विभाग द्वारा किया गया, जिसे सीमित समयावधि में पूर्ण करने की चुनौती सौंपी गई थी। मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल मेंटेनेंस) प्रकाश कुमार के नेतृत्व तथा मुख्य महाप्रबंधक (एचआरसीएफ) आरके राय एवं मुख्य महाप्रबंधक (ट्रैफिक) मनोज ह्यांकी के सक्रिय सहयोग से यह परियोजना मात्र 45 दिनों की उल्लेखनीय अवधि में पूर्ण की गई।

परियोजना के क्रियान्वयन का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक (सीआर-मैकेनिकल) वेंकटेश्वर कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस कार्य के अंतर्गत क्षेत्र चिह्नांकन, भूमि समतलीकरण, कॉलम फाउंडेशन हेतु खुदाई, कंक्रीट कार्य, संरचनात्मक निर्माण, फैब्रिकेशन एवं इंस्टॉलेशन के साथ-साथ रूफ शीटिंग जैसे व्यापक कार्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित किया गया।

परियोजना के दौरान एचआरसीएफ, ट्रैफिक एवं एसआईजीएस विभागों द्वारा सामग्री एवं डिज़ाइन संबंधी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। नवनिर्मित कॉइल डिस्पैच यार्ड के संचालन से चौबीसों घंटे, रेलवे वैगनों के माध्यम से एचआर कॉइल्स के सुरक्षित एवं त्वरित प्रेषण को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे डिस्पैच प्रक्रिया में होने वाली देरी में कमी आएगी तथा रेलवे को दिए जाने वाले डेमरेज शुल्क का भी बचाव होगा।

यह पहल न केवल वित्तीय बचत सुनिश्चित करेगी, बल्कि मौजूदा डिस्पैच शेड पर निर्भरता को भी कम करेगी, जिससे लॉजिस्टिक दक्षता में वृद्धि होगी। यह परियोजना कॉइल हैंडलिंग संचालन में आत्मनिर्भरता,लागत अनुकूलन एवं परिचालन दक्षता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस में सैंड पिट का निर्माण, परिचालन सुरक्षा को मिली नई मजबूती
Next: Down Syndrome Awareness Ceremony: जिला अस्पताल दुर्ग में मना विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.