Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant स्कूली बच्चों को पिला रहा दूध, अब और सुधरेगी सेहत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant स्कूली बच्चों को पिला रहा दूध, अब और सुधरेगी सेहत

20/07/2023 (Last updated: 09/10/2024)
SAIL-Rourkela-Steel-Plant-is-distributing-milk-to-children-now-the-health-of-school-children-will-improve
  • कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को स्कूल परिसर में सभी कार्य दिवसों पर 200 मिलीलीटर बोतलबंद सुरक्षित स्वादिष्ट दूध दिया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने एक बड़ा कदम उठाया है। कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों को दूध पिलाया जा रहा है। बिसरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के 1100 से अधिक बच्चों को रोज दूध दिया जा रहा है। सेहत का ख्याल रखते हुए आरएसपी प्रबंधन ने यह अभियान शुरू किया है। बता दें कि सेल के भिलाई स्टील प्लांट ने रावघाट परियोजना के तहत गोद लिए गांवों के बच्चों को दूध बांट रहा है।

आरएसपी प्रबंधन ने सतत विकास लक्ष्यों के लक्ष्य 2 के अनुपालन में स्कूल जाने वाले बच्चों में कुपोषण, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी और अधिक वजन के तिहरे बोझ को संबोधित करने के उद्देश्य से अपनी सीएसआर पहल के तहत दुग्ध उपहार कार्यक्रम शुरू किया है, जिससे सुरक्षित, स्वास्थ्यकर और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित किया जा सके।

इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए आरएसपी ने राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) पोषण, आनंद, गुजरात और जिला प्रशासन के साथ मिलकर कर काम किया है। उल्लेखनीय है कि इस पहल के अंतर्गत बिसरा ब्लॉक के 22 स्कूलों के 1150 बच्चे शामिल हैं।

इस अनूठी सीएसआर पहल के तहत बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, विकास और पोषण में सुधार के लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को स्कूल परिसर में सभी कार्य दिवसों पर 200 मिलीलीटर बोतलबंद सुरक्षित स्वादिष्ट दूध दिया जा रहा है। दूध की आपूर्ति ओडिशा मिल्क फेडरेशन (ओएमएफईडी) द्वारा की जा रही है जिसकी व्यवस्था एनडीडीबी द्वारा की गई है।

इसके अलावा आरएसपी की अक्षय पात्र परियोजना के माध्यम से राउरकेला और उसके आसपास के विभिन्न स्कूलों के लगभग 38000 छात्रों को प्रत्येक कार्य दिवस पर पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai में बगैर अनुमति मकान बनाने वालों के घरों पर चल रहा बुलडोजर, सरिया, सीमेंट, ईंट, बालू जब्त
Next: लीजधारियों को Bhilai Steel Plant से NOC लेने की जरूरत नहीं, Bank देंगे लोन, इधर-सुपेला बस्ती के 10 हजार परिवार को मिलेगा रजिस्ट्री का तोहफा

Related Stories

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM Projects, in August 19 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 19 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.