- 150 कर्मचारियों की भागीदारी और 31 उत्कृष्ट कर्मचारियों का “आदिवासी गमछा” से सम्मान किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Scheduled Tribe Employees Federation Bhilai Steel Plant Unit संगठन का स्थापना दिवस सह मिलन समारोह इस्पात क्लब सेक्टर-4 में मनाया गया। यह आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र (खदान सहित) में कार्यरत सिर्फ ST कर्मचारियों के लिए था।
कार्यक्रम की शुरूआत वीर बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गयी। संगठन के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो द्वारा ST कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों और चुनौतियों पर जोर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम
150 कर्मचारियों की भागीदारी और 31 उत्कृष्ट कर्मचारियों का “आदिवासी गमछा” से सम्मान किया गया। संगठन की वित्तीय पारदर्शिता और संगठन के क्रियाकलाप एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। भविष्य में और कर्मचारियों को जोड़ने का संकल्प लिया गया।
संगठन को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, महासचिव सुशील कुमार मरांडी, कोषाध्यक्ष भिमांशु कच्छप, सक्रिय सदस्य श्याम सुंदर मुर्म, ललित कुमार बघेल, घनश्याम सिंह सिदार, अजय कुमार, हरीशचंद्र कुंजाम, ओमनाथ नेताम, गीतालाल मंडावी, हेमलाल करमाली, नरेश हांसदा, लारेंस मधुकर, बीबी सिंह, मनोज हेम्ब्ररोम, सुनील कच्छप, अनिल हेम्ब्ररोम, प्रकाश हेम्ब्ररोम, रघुवर गोंड, हेमंत नेताम, किरण बास्की, समीर मिंज इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार