सेल के स्वतंत्र निदेशकों ने बढ़ाया हौसला, विश्व का पांचवां सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस बनने की राह पर SAIL ISP

SAILs Independent Directors Boost Morale; SAIL ISP on its Way to Becoming the Fifth Best Blast Furnace in the World
  • बर्नपुर क्लब में सेल के स्वतंत्र दिनेशकों संग इस्को स्टील प्लांट के अधिकारियों ने किया संवाद।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। ल अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के स्वतंत्र निदेशक एवं कंपनी सचिव इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के दौर पर हैं। उच्चाधिकारियों के ब साथ बैठकों का दौर चला। वहीं, इस्को बर्नपुर क्लब में भी सभी स्वतंत्र निदेशक और उच्चाधिकारी पहुंचे। यहां आइओए अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने स्वागत किया।

डॉ. गोपाल सिंह भाटी व उनकी धर्मपत्नी, डॉ. अंजू बाजपेयी, मनजीत कुमार रज़दान, प्रणय रॉय एवं उनकी धर्मपत्नी, एम बी. बालकृष्णन (ईडी एवं कंपनी सचिव, SAIL) आदि मौजूद रहे।

आइएसपी के अधिकारियों ने कहा-SAIL-ISP एक ऐसे युग के द्वार पर खड़ा है, जहाँ हर कदम विस्तार, विकास और उत्कृष्टता की ओर बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। ISP Expansion को समय पर पूर्ण करना, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना, SAIL ISP को विश्वस्तरीय संयंत्र के रूप में स्थापित करना।

यह केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विरासत है। ISP भारत का गौरव, विश्व का मानचित्र है। आज गर्व से कहा जा सकता है कि SAIL ISP भविष्य में विश्व का पांचवां सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस संयंत्र, एशिया का तीसरा सर्वश्रेष्ठ संयंत्र और भारत का प्रथम सर्वश्रेष्ठ ब्लास्ट फर्नेस प्लांट बनने की ओर अग्रसर है।

यह उपलब्धि केवल मशीनों से नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व और सामूहिक संकल्प से संभव हो रही है। आगामी 100 वर्षों की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक शक्ति होगा। ISP विस्तार परियोजनाएँ केवल उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ा रहीं,”बल्कि बर्नपुर और आसनसोल को अगले 100 वर्षों के लिए सांस्कृतिक रूप से समृद्ध, सामाजिक रूप से सशक्त, आर्थिक रूप से मजबूत बनाने जा रही हैं। यह क्षेत्र एक नई ऊर्जा, नई पहचान और नए भारत के औद्योगिक गौरव का प्रतीक बनेगा।

सामूहिक सहभागिता-सफलता की कुंजी है। इस समारोह में DIC सुरजीत मिश्र परिवार संग पहुंचे। इनके अलावा Executive Directors एवं उनके जीवनसाथी, सभी CGMs एवं उनके जीवनसाथी, DIC Sir Secretariat Office टीम, ED Works Secretariat Office टीम मौजूद रही।