श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में उत्कल उत्सव 2026 की धूम, म्यूजिक और मस्ती

Shri Jagannath Temple Sector 4 Music and fun at Utkal Utsav 2026
  • आयोजन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-04 में जगन्नाथ समिति द्वारा प्रतिवर्ष उत्कल उत्सव के तहत विभिन्न वर्गों के लिए मनोरंजक तथा रोचक खेलकूद का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-04 के प्रांगण में “उत्कल उत्सव -2026” का आयोजन किया गया।

इस सामाजिक खेलकूद उत्सव में महिला, पुरूष, बच्चे एवं युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में लगभग 300 लोगों ने अपनी प्रतिभागिता दी। मंदिर प्रांगण में लहराते झंडों के बीच मैदान में बजता म्यूजिक तथा लोगों के उत्साह भरे भागीदारी ने इस आयोजन को एक नई ऊर्जा प्रदान की।

अतिथियों ने भी उठाया लुत्फ

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी के जेएलएन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के पूर्व अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा क्षेत्र के ख्यातिलब्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पी के बिस्वाल एवं डॉ. स्तव्य राय, समाजसेवी संतोष लेंका एवं अंतर्यामी प्रधान सहित समिति के महासचिव सत्यवान नायक विशेष रूप से उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने उत्कल उत्सव -2026 के विविध खेलकूद आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कुल 54 विजेता पुरस्कृत

आमंत्रित अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रत्येक आयोजन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त सभी वालेन्टियर्स को कैप व उपहार देकर सम्मानित किया गया।

खेलकूद के 18 आयोजन

खेलकूद आयोजन के प्रभारी त्रिनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्कल उत्सव-2026 के तहत कुल 18 स्पोर्ट्स कराये गये। जिसमें युवाओं और बच्चों के लिए दौड़, महिलाओं और बच्चों के लिए गोली-चम्मच दौड़, महिलाओं और पुरूषों के लिए म्यूजिकल चेयर, लकी रिंग गेम, परिवार के लिए बकेट एंड बॉल थ्रो, पुरुषों एवं महिलाओं के लिए हैंडबाल थ्रो, स्किपिंग तथा सभी वर्गों के लिए म्यूजिकल आउट गेम का आयोजन किया गया।

प्रत्येक भाग लेने वाले परिवार को नववर्ष कैलेंडर उपलब्ध कराया गया। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन में फर्स्ट एड आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

इन्होंने दिया योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के महासचिव सत्यवान नायक सहित श्री बसंत प्रधान,श्री त्रिनाथ साहू, भीमसेन स्वाईं, बी सी बिस्वाल, डी त्रिनाथ, अनिरुद्ध, वृंदावन स्वाईं, अनाम नाहक, प्रकाश स्वाईं, वी के होता, सीमांचल बेहेरा, जगन्नाथ पटनायक, कालू बेहरा, एस दलाई, लखन बिस्वाल आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन श्री सत्यवान नायक द्वारा किया गया।