Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • उत्पादन संबंधी पे के लिए SMS-2 और CCS में तगड़ा प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

उत्पादन संबंधी पे के लिए SMS-2 और CCS में तगड़ा प्रदर्शन

24/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Strong-demonstration-in-SMS-2-and-CCS-for-production-related-pay

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। BSL अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BSL Non-Executive Employees Union) के आह्वान पर SMS-2 और CCS के कर्मियों ने उत्पादन से संबंधित पे के लिए तगड़ा प्रदर्शन किया। SMS-2 और CCS डिपार्टमेंट के अनेक अनुभागों में सेवारत कर्मचारियों ने मुख्य महाप्रबंधक ऑफिस के समक्ष पहली बार बड़ी संख्या में जुट कर अपनी मांगों के लिए आक्रोश व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

BAKS के पदाधिकारियों ने कहा कि SAIL मैनेजमेंट के द्वारा तीन यूनियनों की सहमति और NJCS संविधान का उल्लंघन कर एकतरफा ढंग से एएसपीएलआईएस फॉर्मूले (ASPLIS Formula) को लागू करने से सभी BSL कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त हैं। एक ओर कोयला, नालको, टाटा स्टील, NMDC कर्मचारियों (NMDC Employee) को लाखों रुपए का बोनस के तौर पर भुगतान किया जा रहा हैं तो दूसरी ओर SAIL कर्मचारियों को केवल 20 हजार रुपए से लेकर 23 हजार रुपए देकर उनके हक से वंचित किया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा  39 महीने के एरियर्स  का मुद्दा

सभा में BAKS के अध्यक्ष हरिओम ने बताया कि बीते तीन वर्षों से SAIL का टर्नओवर एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हैं। साथ ही छह वर्षों का एबीटा 79,000 करोड रुपए से ज्यादा हैं। इसके बावजूद भी हमें बोनस के तौर पर सीमित राशि दी जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : सेंट्रल स्टील मिनिस्टर के साथ SAIL चेयरमैन पहुंचे भिलाई, प्लांट विजिट के बाद अफसरों से होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि पांचों NJCS यूनियनों ने आपस में मिलीभगत करके एक ओर प्रबंधन के प्रपोजल का सपोर्ट किया हैं तो दूसरी ओर कर्मियों के साथ छलावा भी किया जा रहा हैं।

BAKS के महासचिव दिलीप कुमार ने बताया कि उत्पादन संबंधित पे कर्मियों का अधिकार हैं। छोटे अधिकारी से लेकर चेयरमैन तक को पीबीटी का पांच फीसदी PRP के तौर पर कम्पनी कभी घाटे में नहीं आती हैं मगर कर्मियों के लिए घाटे का रोना अब नहीं चल पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : PCC प्रभारी ने ली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की बनी रणनीति

उपाध्यक्ष मो.मुस्ताक आलम, वरिष्ठ सदस्य अर्जुन महतो, संजय कुमार, रवि ने भी संबोधित किया। अपनी मांगों के लिए उपस्थित कर्मचारी समूह ने जमकर नारेबाजी भी की।

ये खबर भी पढ़ें: कॉमरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि

-SAIL का छह साल का एबीटा

2023-24 : 12,280
2022-23 : 9,379
2021-22 : 22,364
2020-21 : 13,740
2019-20 : 11,199
2018-19 : 10,283
राशि करोड रुपए में

ये खबर भी पढ़ें: Big News : भिलाई में चला बुलडोजर, प्रशासन का बड़ा एक्शन, देखिए कहां हुई कार्रवाई

-SAIL का बीते 10 साल का टर्नओवर/बिक्री

2023-24 : 1,04,545
2022-23 : 1,03,768
2021-22 : 1,02,805
2020-21 : 68,452
2019-20 : 61,025
2018-19 : 66,267
2018-17 : 56,893
2017-16 : 43,866
2016-15 : 38,471
2015-14 : 45,208
-राशि करोड़ रुपए में

ये खबर भी पढ़ें: हिंदी दिवस पर कल्याण कॉलेज में बड़ा कार्यक्रम, विद्यार्थी, शोधार्थी, प्राध्यापक, प्राचार्य, उप प्राचार्य और विभागाध्यक्षों ने बांधा समा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीटू ने दिया मान्यता चुनाव हेतु प्रबंधन को पत्र
Next: SAIL News : उत्पादन संबंधी भुगतान की मांग, झमाझम बारिश के बीच SMS-1 के कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.