Suchnaji

भिलाई नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक का मार्ग कहलाएगा मोतीलाल वोरा मार्ग, शहीद वीरनारायण सिंह व मोतीलाल वोरा की प्रतिमा स्थापित

भिलाई नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक का मार्ग कहलाएगा मोतीलाल वोरा मार्ग, शहीद वीरनारायण सिंह व मोतीलाल वोरा की प्रतिमा स्थापित
  • मुख्यमंत्री ने किया शहीद वीरनारायण सिंह और मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का अनावरण।

सूचनाजी न्यज, दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस स्टैण्ड दुर्ग पर स्थापित छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह और राजेन्द्र पार्क चौक पर स्थापित अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वन मंत्री मो. अकबर, पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें:  भिलाई खुर्सीपार में प्रथम मिनी माता की मूर्ति स्थापित, सतनामी समाज के गुरु बने गवाह

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज के दिन को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि वोरा जी ऐसे शख्स थे, जिनकी तुलना किसी से नहीं किया जा सकता। वे अपने कर्त्तव्य के प्रति तत्पर रहते थे। वे निरन्तर सक्रिय रहते थे। नगरीय निकाय की राजनीति शुरुवात कर वे मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल पदों को सुशोभित किया।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट: BIDU चुनाव में अनुभव, समन्वय,परिवर्तन का फैक्टर हावी, संदीप और रजक की प्रतिष्ठा दांव पर, मतदान जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे। वोरा जी का अनेकों संस्मरण रहे है। विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले बिरले व्यक्ति ही होंगे। मुख्यमंत्री ने वोरा जी के व्यक्तित्व को विस्तार पूर्वक रेखांकित किया। वोरा जी के साथ हम सबके संस्मरण रहे है। वोरा जी यादे बहुत है उन यादों को लेकर आगे बढ़े तो सभी सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि वोरा जी के विचार को राजनीतिक जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है।

येखबरभीपढ़ें:  रेल यात्री कृपया ध्यान दें…! रेलवे स्टेशनों पर टहल रहे फर्जी टीटी, दुर्ग में धराया

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबू जी एक पाठशाला है, जितने लोग उनके सम्पर्क में आये सभी उनसे सीखने का प्रयास कर रहे है। मंत्री साहू ने वोरा जी से अपनी नजदीकी संबंध से अवगत कराते हुए कहा कि सुख के समय को मिल कर व्यतीत करे। इसी प्रकार दुख के समय को मिल बाट कर भोगे, ऐसा उनका विचार था।

येखबरभीपढ़ें:  CG NEWS: 11वीं, 12वींकीपढ़ाईकेसाथही 5789 विद्यार्थीकररहे ITI

विधायक अरुण वोरा ने स्वागत भाषण में स्व. मोतीलाल वोरा के राजनीतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे भी उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे है। विधायक अरुण वोरा ने प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री जी को हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण और नगर के जनमान्य नागरिक उपस्थित थे।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117