Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पेंशन स्कीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, टैक्स में राहत की बात, पढ़िए डिटेल
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

पेंशन स्कीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, टैक्स में राहत की बात, पढ़िए डिटेल

09/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
There-may-be-a-big-change-in-the-pension-scheme-talk-of-tax-relief
  • Union Budget 2024 में पेंशन योजना में बड़े बदलाव की घोषणा हो सकती है। फिलहाल, बजट तक इंतजार कीजिए।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। पेंशनर्स के लिए कुछ अच्छा होने वाला है। पेंशन स्कीम (pension scheme) में सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। इसकी घोषणा केंद्रीय बजट में होने की उम्मीद है। दावा किया जा रहा है कि पेंशनर्स को बड़ी राहत देने के मूड में सरकार है। लोकसभा चुनाव से पहले पेंशनर्स को साधने की कोशिश की जा रही है। देश में 7 सदस्य लोग ईपीएफओ के सदस्य हैं। वहीं, 78 लाख पेंशन होल्डर हैं।

 ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL E0 Exam पॉलिसी में 5 बदलाव, नकल,इंटरव्यू में तकरार पर 2 परीक्षा से होंगे बाहर

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority) (PFRDA) का कहना है कि एनपीएस में नियोक्ता के अंशदान को इम्प्लाइज के बेसिक वेतन के 12 प्रतिशत के बराबर तक टैक्स फ्री किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant SC-ST एम्प्लाइज एसोसिएशन ने समस्याओं का खोला पिटारा, सीजीएम बोले-करेंगे समाधान

वर्तमान में एनपीएस (NPS) में प्राइवेट सेक्टर इंडिविजुअल या कॉरपोरेट स्कीम (Private Sector Individual or Corporate Scheme) के तहत कर्मचारियों के लिए पेंशन स्कीम में नियोक्ता को बेसिक सैलरी के 10 फीसदी के बराबर रकम पर ही टैक्स से छूट मिलती है। इस तरह यह कहा जा सकता है कि 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट की घोषणा सरकार कर सकती है। अब देखना यह होगा कि सरकार वास्तव में कितनी राहत देती है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल

पीएफआरडीए (PFRDA) चेयरमैन ने पेंशन योजना को लेकर पिछले दिनों बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पेंशन नियामक पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन दीपक मोहंती की बात को लेकर अब अधिक उम्मीदें लगाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशनर्स: हायर पेंशन की कौन कहे, न्यूनतम पेंशन में भी बड़ा लोचा…

मीडिया से बातचीत के दौरान दीपक मोहंती ने यहां तक कहा कि एनपीएस में नियोक्ता अंशदान पर टैक्स के फायदों को ईपीएफ में 12 फीसदी की लिमिट के बराबर लाने का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि इसे अंतत: सरकारी कर्मचारियों की तरह बेसिक सैलरी के 14 फीसदी के बराबर तक जाना चाहिए। अभी प्राइवेट सेक्टर में ईपीएफ नियमों के तहत बेसिक सैलरी व महंगाई भत्ते के 12 फीसदी के बराबर तक के योगदान को टैक्स से छूट दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स (Income Tax) के मौजूदा नियमों के तहत नियोक्ता अपने कर्मचारी की बेसिक सैलरी के दस प्रतिशत तक के एनपीएस में योगदान को बिजनेस एक्सपेंस के रूप में दिखा सकते हैं। इससे उन्हें टैक्स बचाने में मदद मिलती है। कर्मचारी भी इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सीसीडी (2) के तहत अपनी सैलरी के 10 फीसदी के बराबर नियोक्ता के योगदान पर टैक्स के फायदे उठा सकते हैं। यह लाभ नई और पुरानी दोनों कर व्यवस्था में मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें :  Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 हायर पेंशन: नहीं भेजा पेंशनर्स का डाटा, 11 को BSP, 12 को EPFO के खिलाफ बड़ा हंगामा
Next: SAIL NJCS बैठक से पहले बैठे 4 यूनियन के नेता, चाहिए 40500 से ज्यादा बोनस, बकाया एरियर

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.