Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय को भेजा दोस्ती का आम, सेनानियों का आया नाम
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय को भेजा दोस्ती का आम, सेनानियों का आया नाम

10/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
UP-CM-Yogi-Adityanath-sent-mangoes-to-CM-Sai-for-friendship-names-of-fighters-came
  • मुख्यमंत्री साय ने कहा- इन आमों में बसी हैं भगवान श्री राम की यादें।
  • योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उपहार में भेजा आमों का टोकरा
  • स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े काकोरी के नाम से उत्तर प्रदेश सरकार कर रही है आमों की ब्रांडिग।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से उपहार में काकोरी आमों की टोकरी पाकर उन्हें पत्र लिखकर हृदय से धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा है कि यह उपहार पाकर मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को लिखे पत्र में कहा है कि आपके मधुर संदेश के साथ मुझे प्राप्त हुए काकोरी आमों का स्वाद अत्यंत ही मधुर है।

ये खबर भी पढ़ें: पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से भेज रहा था हथियार और नशीला पदार्थ, पंजाब पुलिस ने किया तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने इन दोनों पहचानों को एकाकार करते हुए जो अद्भुत पहल की है, वह प्रेरक है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-जुलाई में  Salable Steel Production में लंबी छलांग

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (Freedom Fighters) को सम्मान देने का यह श्रेष्ठ तरीका है। इससे हम अपने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करते हुए उस महान संग्राम की यादों को अपने सबसे प्रिय क्षणों में शामिल कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बंधु मजदूरों, भीख मांगने वाले और हाशिए पर रखे व्यक्तियों के लिए 3 लाख तक की स्कीम, उठाइए फायदा

श्री साय ने पत्र में उल्लेख किया है कि ऐतिहासिक रूप से भी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ भावनात्मक रूप से हमेशा जुड़े रहे हैं। उत्तर कोसल और दक्षिण कोसल के रूप में पहचाने वाले दोनों भू-भागों के निवासीगण राजा राम की ही प्रजा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील नहीं फाइबर के गैस सिलेंडर पर मोदी सरकार की ये प्लानिंग…

प्रभु श्रीराम की माता कौशल्या ने छत्तीसगढ़ में जन्म लिया और भगवान श्री राम का जन्म अयोध्या में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम जब भी अयोध्या से छत्तीसगढ़ ननिहाल आते रहे होंगे, तब उनके साथ रसीले आमों के टोकरे भी जरूर आते रहे होंगे, तभी छत्तीसगढ़ के आमों में भी ऐसा ही स्वाद है। वनवास के समय यहां के आम हमारे रामलला को वहां के आमों की अवश्य याद दिलाते रहे होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो महिला समिति का मना 60वां बर्थ-डे, शानदान इवेंट पर सब फिदा

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने काकोरी आमों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय को भेजे गए पत्र में उत्तरप्रदेश में आमों के प्रचुर उत्पादन और वहां की लोकप्रिय प्रजातियों का विस्तार से उल्लेख किया है। उन्होंने बताया है कि स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा काकोरी आम उत्पादन का भी प्रमुख केंद्र है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आमों का विपणन काकोरी ब्रांड के नाम से शुरू किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, डायरेक्टर इंचार्ज अचानक धमक पड़े ब्लास्ट फर्नेस, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Breaking: डिप्टी CM और गृहमंत्री के आगमन से पहले Durg में हटाए गए 96 SI, ASI और हेड कांस्टेबल, देखिए List
Next: Big News : अमृतकाल में कैसा हो छत्तीसगढ़, ‘विजन @2047’ पर संवाद, डिप्टी CM, कैबिनेट मंत्री, सांसद और जुटेंगे कई विधायक

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.