Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL SESBF का 50 लाख और BSP CPF ट्रस्ट का 110 करोड़ दबाकर बैठा है उत्तर प्रदेश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL SESBF का 50 लाख और BSP CPF ट्रस्ट का 110 करोड़ दबाकर बैठा है उत्तर प्रदेश

01/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Uttar-Pradesh-is-sitting-on-the-debt-of-SAIL-SESBF-50-lakhs-and-BSP-CPF-Trust-65-crores

-एसईएसबीएफ के सदस्य विनोद कुमार सोनी के मुताबिक यूपी को-ऑपरेटिव स्पिनिंग मिल्स फेडरेशन लिमिटेड में 50 लाख इंवेस्ट किया गया था।

अज़मत अली, भिलाई। देश में इस वक्त उत्तर प्रदेश काफी सुर्खियों में है। कहीं सकारात्मक तो कहीं नकारात्मक छाप बनती जा रही है। फिलहाल, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) यूपी को लेकर काफी तनाव में है। सेल इम्प्लाइ सुपर एन्युएशन बेनीफिशिएशन फंड (एसईएसबीएफ) और बीएसपी सीपीएफ ट्रस्ट का पैसा उत्तर प्रदेश में फंसा हुआ है। जैसे-तैसे पंजाब से फंसी रकम वापस तो आ गई, लेकिन यूपी से पैसा नहीं निकल पा रहा है। बीएसपी सीपीएफ ट्रस्ट का पैसा वापस लाने के लिए हाईकोर्ट तक बात पहुंच चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्रांसफर की मार झेल रहे SAIL कर्मचारी झांसेबाजी से उब चुके, चेयरमैन-DIC, NJCS के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का दावा

सेल इम्प्लाइ सुपर एन्युएशन बेनीफिशिएशन फंड (एसईएसबीएफ) की पिछले दिनों हुई बैठक में तय किया गया है कि उत्तर प्रदेश से पैसा वापस लाने के लिए कवायद तेज की जाएगी। एसईएसबीएफ के सदस्य विनोद कुमार सोनी के मुताबिक यूपी को-ऑपरेटिव स्पिनिंग मिल्स फेडरेशन लिमिटेड में 50 लाख इंवेस्ट किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें: LTC-LTA रिकवरी जारी: SAIL ने सैलरी से काटी रकम, कर्मचारियों का बढ़ा गम, मार्च प्रथम सप्ताह में आएगा बकाया बोनस

1998 से अब तक कुछ लाभ नहीं मिला है। रिफंड नहीं मिला है। पैसा वापस लाने की कवायद चल रही है। यूपी सरकार को पत्र लिखा गया है, लेकिन उस पर कुछ पहल नहीं हो सकी। इसलिए एसईएसबीएफ ने तय किया है कि एक कमेटी बनाकर बातचीत का दौर शुरू किया जाएगा, ताकि सेल कर्मचारियों का पैसा वापस लाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें:  CM भूपेश बघेल साहब…! CMC वेल्लोर तमिलनाडु पर निर्भर हैं SAIL संग छत्तीसगढ़ के लोग, छत्तीसगढ़ सदन और इलाज में रियायत की दरकार

दूसरी ओर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का कहना है कि बीएसपी सीपीएफ ट्रस्ट के पास 6000 करोड़ का फंड है। करीब 65 करोड़ रुपए उत्तर प्रदेश फाइनेंशियल कार्पोरेशन में इंवेस्ट किया गया था, जहां से वापस वापस नहीं आ सका। ये तो मूलधन था। अब तक के ब्याज की रकम जोड़ दी जाए तो यह राशि 110 करोड़ से अधिक की बताई जा रही है। कर्मचारियों को नुकसान हुआ है। मामला हाईकोर्ट इलाहाबाद में भी चल रहा है। सीटू ने मान्यता में आने के बाद यह मुद्दा उठाया, तब लोगों को पता चला कि पैसा यूपी में फंसा हुआ है।

EPS 95 की पेंशनेबल सैलरी किस आधार पर होगी तय: EPS 95 Ki Pensionable Salary kis Adhar Par Hogi Tai-पढ़ें खबर

बता दें कि एसईएसबीएफ ने अडानी केस से सबक लिया है। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए SESBF ने तय किया है कि कर्मचारियों और अधिकारियों के पैसे को सुरक्षित रखने की गारंटी तय की जाए। अब कहीं भी ऐसी जगह, निवेश नहीं किया जाएगा, जहां नुकसान होने का खतरा रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: EPFO ने SAIL के EPS 95 फॉर्म को किया खारिज, फिर से भरें 3 मई तक ऑनलाइन फॉर्म

सेल कार्मिकों के करोड़ों रुपए को सुरक्षित करने के लिए तय किया गया है कि नेशनल हाइवे में 8 करोड़ रुपए इंवेस्ट किया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार और म्यूनिसिपल कारपोरेशन, नगर निगमों में कोई पैसा इंवेस्ट नहीं किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें: EPS 95 ka Online form kaise bharen

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रांसफर की मार झेल रहे SAIL कर्मचारी झांसेबाजी से उब चुके, चेयरमैन-DIC, NJCS के खिलाफ हाईकोर्ट जाने का दावा
Next: BSP के URM और कोक ओवन ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी, टूटे कई रिकॉर्ड

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.