Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पानी टंकी हादसा: सेक्टर 4 में 7 नए बोर खनन और 30 पॉवर पंप लगा रहा भिलाई निगम, 20 लीटर का 3500 जार पहुंचा मकानों और दुकानों में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पानी टंकी हादसा: सेक्टर 4 में 7 नए बोर खनन और 30 पॉवर पंप लगा रहा भिलाई निगम, 20 लीटर का 3500 जार पहुंचा मकानों और दुकानों में

05/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Water-tank-accident-Bhilai-Nigam-is-digging-7-new-bores-and-installing-30-power-pumps-in-Sector-4-3500-jars-of-20-liters-reached-houses-and-shops-1
  • विधायक देवेंद्र यादव और मेयर नीरज पाल ने पानी का कराया वैकल्पिक इंतजाम।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 04 में अचानक पानी टंकी (Over Head Water Tank) के ढह जाने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को हलषष्ठी का पर्व होने की वजह से व्रती माताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भिलाई निगम (Bhilai Nigam) का अमला सेक्टर 04 के हर घर तक पेयजल  की आपूर्ति में जुटा रहा।

ये खबर भी पढ़ें : Coal India News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SECL मुख्यालय पर किया हंगामा, प्रबंधन की आई सफाई

भिलाई निगम (Bhilai Nigam) व बीएसपी (BSP) के 41 पानी टैंकर से सेक्टर 04 के सभी सड़कों पर फेरा लगा कर पेयजल की पूर्ति करते रहे, ताकि हलषष्ठी पर्व में पेयजल के कारण बाधा न पहुंचे।

बीएसपी की 2 पानी टंकी एक साथ ढह गई, मेंटेनेंस आफिस चपेट में, सेक्टर-3 व 4 में पानी सप्लाई ठप

गौरतलब है कि सेक्टर 04 (Sector 04) में 18-18 लाख की दो पानी की टंकी  सुबह आज अचानक ढह गई, जिसके कारण सेक्टर 04 के घरों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया था। पेयजल समस्या से निपटने भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) की उपस्थिति में महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास जल कार्य के अधीक्षण यंत्री संजय शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, जोन 05 के जोन आयुक्त मौके पर पहुंचे और ढह गये पानी टंकी के बिखरे हुए मलबे को हटाने का काम करवाते हुए आस पास सफाई कराया गया।

टैंकर, दमकल और 20 लीटर का जार बुझा रहा प्यास, मरौदा टैंक से डायरेक्ट पाइपलाइन जुड़ेगी, नल में कल से आएगा पानी

और साथ ही निगम भिलाई (Nigam Bhilai) के जलविभाग (Water Department) के अधिकारियों को सेक्टर 04 के  घरों में टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कराने 26 टैंकर रवाना किया गया। वहीं बीएसपी प्रबंधन की ओर से 15 टैंकर की व्यवस्था कराई गई है।

BSP पानी टंकी हादसा: टक से छूकर निकली मौत, वरना बच्चों और 2 ऑपरेटर की उठानी पड़ती लाश

7 नए बोर खनन शुरू

पानी टंकी ढह जाने के कारण सेक्टर 04 के निवासियों को पेयजल की दिक्कत न हो इसे देखते हुए महापौर नीरज पाल के निर्देश पर 30 पुराने बोर में पॉवर पंप लगाए जा रहे है। 7 स्थानों पर नया बोर खनन कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में 2 नग वाटर एटीएम (Water ATM) स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : शिक्षक दिवस पर भिलाई की शाम होगी खास, कला मंदिर में एक शाम-श्याम के नाम, आप भी आइए

इसके साथ ही सेक्टर 04 के मकान एवं दुकानों में निगम द्वारा 20 लीटर का 3500 नग जार भी वितरण भी किया जा रहा है, ताकि नागरिक वाटर एटीएम से आरो जल स्वयं भर सकें।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में डेंगू, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने CM, विधायक, मेयर को लिया लपेटे में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Coal India News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SECL मुख्यालय पर किया हंगामा, प्रबंधन की आई सफाई
Next: Durg जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार में तैयार, 10 लाख ई-बुक से कीजिएगा UPSC, CG PSC, रेलवे, BANK,SSC की तैयारी

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.