Skip to content
31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल कर्मचारी जाएं तो जाएं कहां…जागो नेता जागो, सेफी-ओए की तरह कब मिलेंगे इस्पात मंत्री से…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल कर्मचारी जाएं तो जाएं कहां…जागो नेता जागो, सेफी-ओए की तरह कब मिलेंगे इस्पात मंत्री से…

04/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Where-should-SAIL-employees-go-Wake-up-leaders_-wake-up_-when-will-you-meet-the-Steel-Minister-1

आफिसर्स एसोसिएशन से क्यों नहीं सीख रहे ट्रेड यूनियन नेता, कर्मियों का टूट रहा सब्र का बांध।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited) के कर्मचारी यह सवाल लगातार उठा रहे हैं कि आखिर उनके साथ सौतेला बर्ताव क्यों किया जा रहा है। अधिकारियों के प्रतिनिधि सेफी, ऑफिसर एसोसिएशन लगातार अपने अधिकारियों के लिए प्रयास करते रहते हैं।

कभी सेल चेयरमैन से मिलते हैं, कभी डायरेक्टर पर्सनल से मिलते हैं। कभी इस्पात मंत्री से मिलते हैं। कभी इस्पात राज्य मंत्री से मिलते हैं और कभी श्रम मंत्री से मिलते हैं। जरूरी नहीं हर बार वे कुछ हासिल कर आते हैं। लेकिन यह जरूरी है लगातर अपनी बातचीत जरी रखते हैं और एक सकारात्मक माहौल बनाकर रखते हैं और बीच-बीच में इसका परिणाम भी मिलता है। अधिकारियों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

वहीं, इसके उलट कर्मचारी प्रतिनिधि मीटिंग का इंतजार करते हैं। चिटिठयां देते रहते हैं। यूनिट लेवल पर प्रदर्शन करते हैं। लेकिन कभी भी खुले मन से चाहे वह जॉइंट हो, चाहे वह अकेली यूनियन जाकर इस्पात मंत्री, डायरेक्ट पर्सनल या किसी अन्य बड़े अधिकारी से नहीं मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बड़ी रिपोर्ट जारी, 19.50 लाख सदस्यों का बना रिकॉर्ड

और कहीं ना कहीं इसका असर या खामियाजा कर्मचारियों को सीधे-सीधे भुगतना पड़ता है। ताज्जुब वाली बात यह है कि भिलाई में मान्यता में बीएमएस है, उनकी सरकार है, उनके मंत्री है, उनके सांसद हैं, उनके विधायक हैं, लेकिन वह भी अपने दिल्ली में बैठे पदाधिकारी के इतर होकर मिलने नहीं जा रहे हैं।

वेतन समझौता अभी भी लंबित

आखिर कब तक ऐसे चलता रहेगा। वेतन समझौता वह भी अधूरा। वेतन समझौता अभी भी लंबित है। आखिर कर्मचारी जाएं तो जाएं कहां और निचले स्तर के लीडर जो शॉप लेवल में अपने यूनियन का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कब तक कर्मियों की दुत्कार सुनते रहें और क्यों सुनें।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension, Gratuity, SAIL Mediclaim पर तिलमिलाए BSP के पूर्व अधिकारी, जानिए हुआ क्या…

TA-DA मिलेगा, तभी वे बैठक में जाएंगे

कुल मिलाकर यह देखा जा रहा है कर्मचारियों के प्रतिनिधि ऐसा लगता है उन्हें TA-DA मिलेगा, तभी वे बैठक में जाएंगे। अधिकारियों से मिलेंगे। अन्यथा वे नहीं जाएंगे। सवाल यह उठ रहा है क्या ऐसे यूनियनों की कर्मचारियों को आवश्यकता है।

और जब जाते भी है तो नाइट शिफ्ट एलाउंस के साथ बायोमेट्रिक को साइन करके आ जाते हैं। आखिर फायदे से ज्यादा कर्मचारियों का नुकसान कर रहे हैं तो क्या वाकई में कर्मियों को ऐसी यूनियनों की आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

ट्रेड यूनियन नेता सबक नहीं ले रहे

लगातार यह सवाल उठने के बाद भी यूनियन नेता सबक नहीं ले रहे और आखिर चाहते क्या है? लगातार कर्मियों का नुकसान हो रहा है? कर्मी आखिर करें तो क्या करें? यह दुखड़ा सेल के एक कर्मचारी ने सूचनाजी.कॉम के साथ साझा किया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अब कहां से आ रहा है पैसा, SAIL प्रबंधन जवाब दो? CITU बोला-कर्मियों से सौतेला बर्ताव, अब आर-पार की लड़ाई एकमात्र विकल्प
Next: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन पर श्रम मंत्री करेंगे पीएम मोदी से बात, 36 लाख पेंशनर्स पा रहे महज 1000 रुपए EPS 95 Pension…!

Related Stories

Thieves Break Locks and Steal Copper Wire at Bhilai Steel Plants RMP 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार

Azmat ali 31/08/2026
SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

Thieves Break Locks and Steal Copper Wire at Bhilai Steel Plants RMP 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: RMP 3 में चोरों का धावा, इलेक्ट्रिकल स्टोर का ताला तोड़कर कॉपर वायर पार

Azmat ali 31/08/2026
SAIL BSL Joint Union Convention at Bokaro Steel Plant Anger over Pay Revision and Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: मजदूरों का गुस्सा उफान पर, पे रिविजन, 39 माह के बकाया एरियर, एनजेसीएस, सेफ्टी पर तिलमिलाए नेताजी

Azmat ali 30/08/2026
RE ALIGN with ONE Bokaro Steel Plant Geared up to Expand Business and Tackle Challenges
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RE:ALIGN with ONE: बिजनेस बढ़ाने और चुनौतियों से निपटने बोकारो स्टील प्लांट तैयार

Azmat ali 30/08/2026
Bhilai Steel Plant New Tradition at Mahamaya Blast Furnace 8 Farewell to 3 Employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से विदाई, ब्लास्ट फर्नेस 8 महामाया में नई रस्म लेकर आई, पढ़ें

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.