Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लीडरशिप एंड मैनेजमेंट प्रोडक्टिविटी का हुनर सीख रहीं BSP की महिला कार्मिक, CISF की DIG ने दिया मंत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

लीडरशिप एंड मैनेजमेंट प्रोडक्टिविटी का हुनर सीख रहीं BSP की महिला कार्मिक, CISF की DIG ने दिया मंत्र

13/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Women-Personnel-Of-BSP-Are-Learning-The-Skills-Of-Leadership-And-Management-Productivity-DIG-Of-CISF-Gave-Mantra

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की व्यापक प्रतिनिधित्व करने वाली महिला कार्यकारियों के लिए तीन-दिवसीय कार्यशाला “लैंप-लीडरशिप एंड मैनेजमेंट प्रोडक्टिविटी (LAMP)” का आयोजन किया जा रहा है। लैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक (सीआईएसएफ) प्रतिभा अग्रवाल ने भिलाई प्रबंधन विकास केंद्र रसियन कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-7, भिलाई में किया।

उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि प्रतिभा अग्रवाल ने महिला अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि मुझे खुशी है, कि आज का थीम लैंगिक समानता से ऊपर उठकर संस्थागत प्रतिनिधित्व कर रही महिलाओं के लिए है। मेरा मानना है कि महिलाएं न केवल कार्यस्थल पर अपने पुरुष-सहयोगियों के बराबर कुशल हैं, बल्कि साथ ही समग्र प्रतिनिधि और अच्छी वार्ताकार भी हैं।

प्रतिभा अग्रवाल ने महिला अधिकारियों से आग्रह किया, कि वे स्वेच्छा पूर्वक अपने जीवन में जिम्मेदारियों और चुनौतियों को स्वीकार करें और स्वयं को सिद्ध करने हेतु मानसिक रूप से तैयार रहें। इसी कड़ी में उन्होनें आगे कहा कि महिलाओं को सर्वोत्तम कार्य और अपने संगठन के विकास में योगदान हेतु अपनी आंतरिक शक्तियों का ज्ञान होना चाहिए।

इम्पेटस एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड से ‘लैंप’ कार्यशाला के संकाय सदस्य डॉ. शोएब अहमद, रोशन जोसेफ एवं अजय जोसेफ इस 3-दिवसीय कार्यशाला के मुख्य वक्ता हैं। इन मुख्य वक्ताओं द्वारा, 25 महिला अधिकारियों को सिस्टम अनिवार्यता, प्रगति के लिए सहभागिता, व्यापार और वाणिज्यिक कुशाग्रता के प्रमुख पहलुओं पर प्रशिक्षिण दिया जाएगा। बीएसपी प्रबंधन ने विशेष रूप से महिला कार्यकारियों के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया है। जिससे कार्यस्थल में अभिव्यक्ति और प्रबंधन चुनौतियों के प्रमुख पहलुओं की पहचान और उनके निष्पादन के साथ एक कुशल प्रबंधन नेतृत्व का विकास किया जा सके।

उद्घाटन भाषण में कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. शोएब अहमद ने कहा कि यहां समर्पित समय प्रतिभागियों को कार्यकारी सीढ़ी पर चढ़ने में मदद करेगा, जिससे वे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी के रूप में उभरेंगे।

रोशन जोसेफ ने कार्यशाला के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि निश्चित ही सभी महिलाएं अपने आप में दक्ष प्रबंधक होती हैं। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारियों को संयंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए घरेलू प्रबंधकीय कौशल को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबंधक (एचआरडी) बीएमडीसी संजीव श्रीवास्तव ने संपन्न किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट मना रहा 8/80 मिलियन टन उपलब्धि का उत्सव, कार्मिकों ने क्रिकेट से जमाया रंग
Next: BSP कर्मी ने Electric Vehicle को लगाया चार्जिंग में, तेज धमाका, कार भी जली, बची जान

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.