Chandrashekhar Azad dominated the parliamentary committee meeting, SAIL management remained trapped
संसदीय कमेटी की बैठक में छाए रहे चंद्रशेखर आजाद, फंसा रहा SAIL प्रबंधन

सेल एससी-एसटी फेडरेशन में इलेक्शन नहीं, सलेक्शन होता है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण संबंधी संसदीय समिति के…

Read More
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के तीन नियमित कर्मचारियों की असमय मृत्यु बुधवार को हो गई। यूनियन का कहना है कि संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों की यह मृत्यु साधारण मौत नहीं, बल्कि एक सुनियोजित मीठा जहर देकर हत्या के समान है, जो बोकारो इस्पात संयंत्र प्रबंधन के द्वारा वर्क लोड, कार्यस्थल पर तनाव, धूल, शोर, प्रदूषण, कार्यस्थल पर उचित वातावरण का अभाव के रूप में देकर की जा रही है। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि हर एक काम देश के नाम नारा देने वाली महारत्न कंपनी जो बाहर से बहुत ही साफ सुथरी दिखती। वह अंदर से उतनी ही जानलेवा साबित होती जा रही है। प्लांट के धमन भट्टी, कोक ओवेन, सिंटर प्लांट, आरएमएचपी, गलनशाला जैसे विपरित परिस्थिति वाले विभागों की स्थिति दयनीय हैं। जहां धूल,ध्वनि, धुंआ के साथ-साथ जैविक खतरे भी उपलब्ध है। इन नकारात्मक कारणों ने बुधवार को तीन नियमित कार्मिकों की बलि ले लिया है। उपरोक्त कारणों के कारण आरएमएचपी विभाग के एमएन रजवार, धमन भट्टी विभाग के एचके भारती तथा यातायात विभाग के एससी माँझी की मृत्यु हो गई। जहां एक ओर बीएसएल कर्मी प्रदूषित वातारण में कार्य को अंजाम देने को विवश हैं। वहीं, दूसरी तरफ संयंत्र के उत्पादन लक्ष्य के साथ बढ़ता कार्य बोझ और घटते मैन पावर, तथा तीनों शिफ्ट में मौसमी प्रकोपों को झेलते हर एक काम देश के नाम कर अपनी कर्तव्यनिष्ठ होने का प्रमाण देते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को बाध्य है। संयंत्र कर्मी इस दरमियान मीठे जहर के स्वरूप में जकड़ती जानलेवा बीमारियां, ऊपर से मेडिकल इनवेलिडेशन बोर्ड जैसे स्थानों में व्याप्त अनियमितता जिससे परेशान, कोई साधारण कर्मी यदि एमआईबी के लिए आवेदन करता है, तो उसे फिट घोषित कर जबरिया उससे कार्य लेकर उसका शारीरिक,मानसिक दोहन किया जाता है। इसके बाद में अंजाम मौत और रोते बिलखते परिजन को छोड़ जाने के सिवाय कुछ नहीं होता। वहीं, दूसरी तरफ सिस्टम में जुगाड़ लगा कर गए कुछ कर्मियों को सधारण बीमारी में भी मेडिकल अनफिट कर उनके आश्रितों को नौकरी दे दी जा रही है। अगर इसका सही से जाँच हो तो कई बड़े सफेदपोश चेहरे पर से नकाब उतर जाएगा। इस प्रकार की मौतों का जिम्मेवार सीधे तौर पर प्रबंधन है, जो अपने कर्मियों को असुरक्षित वातावरण में कार्य करने को विवश करती है, जिसका परिणाम आप सभी देख ही रहें है। आयेदिन मृत कर्मचारी आश्रित संघ के पीड़ित लोग आंदोलन करने को बाध्य होते हैं। फिर भी प्रबंधन और कितने मौतों के बाद जागेगा। यह बोल पाना मुश्किल है। यह सुरक्षा के नाम पर लीपापोती और संवेदनहीनता का ही परिणाम है कि लंबी अवधि तक सेवा देने वाले श्रमिक अपना सेवानिवृत लाभ भी भोग नहीं पा रहे है। सेवानिवृत्ति के कुछ सालों में ही कई कर्मियों की मौत हो चुकी है। हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस बोकारो स्टील प्लांट लम्बी बीमारी के कारण मृत्यु होने वाले श्रमिकों की सूची 22/01/25: एच भारती-ब्लास्ट फर्नेस 22/01/25: एससी मांझी-ट्रैफिक 22/01/25: डी बावरी-आरएमपी 18/01/25: एमएन राजवार-आरएमएचपी Untimely death of 3 employees in one day in Bokaro Steel Plant, questions on medical board.jpg
बोकारो स्टील प्लांट में एक दिन में 3 कर्मचारियों की असमय मौत, BSL BAKS का मेडिकल बोर्ड पर सवाल

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ बोला-बीएसएल का मेडिकल इनवेलिडेशन बोर्ड सवालों के घेरे में। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील…

Read More
Big breaking news: Sector 9 hospital is going into private hands, SAIL Chairman, DP said this, this is Shiju Anthony's demand
Big Breaking News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल जा रहा प्राइवेट हाथों में, SAIL चेयरमैन, डीपी ये बोल गए, ये है शीजू एंथोनी की डिमांड

राउरकेला स्टील प्लांट की तर्ज पर भिलाई स्टील प्लांट के अस्पताल के संचालन की तैयारी। कंसल्टेंसी एजेंसी आ रही भिलाई।…

Read More
Big Breaking News: Retired employees are not getting gratuity, calculation sheet of final payment of leave, what is the new game
Big Breaking News: नहीं मिल रही ग्रेच्युटी, छुट्टी के अंतिम भुगतान की गणना शीट, CITU बोला-क्या है प्रबंधन नया खेल

भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक एचआर को सीटू ने दिया मांग पत्र। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील…

Read More
Employees Provident Fund Organization: EPFO ​​added 14.63 lakh members in November, 8.74 lakh new members registered
Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

सभी राज्यों में से, महाराष्ट्र महीने के दौरान 20.86 प्रतिशत शुद्ध सदस्य जोड़कर सबसे आगे है। सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। कर्मचारी…

Read More
Before the meeting of the Standing Parliamentary Committee, members saw Bhilai Steel Plant, Chairman Amarendu Prakash was here
स्थायी संसदीय समिति की बैठक से पहले सदस्यों ने देखा भिलाई स्टील प्लांट, यहां रहे चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश

भिलाई इस्पात संयंत्र में कोल, खदान और इस्पात सम्बंधी स्थायी संसदीय समिति का दौरा। “पीएसयू के ग्रीन फील्ड और ब्राउन…

Read More
Latest update from parliamentary committee meeting Issue of reservation raised in SAIL SC-ST promotion
संसदीय कमेटी की बैठक से ताज़ा अपडेट: सेल एससी-एसटी प्रमोशन में आरक्षण का उठा मुद्दा

रायपुर में पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक में सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने बात रखी। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। संसदीय…

Read More
SAIL wage revision issue raised in Steel Parliamentary Committee meeting, BAKS submitted list to MPs 1
इस्पात संसदीय कमेटी की मीटिंग में उठा SAIL वेज रीविजन का मुद्दा, BAKS ने सांसदों को सौंपी फेहरिस्त

अधिकारी वर्ग को अप्रैल 2020 से पर्क्स के एरियर का भी भुगतान किया गया, जबकि कर्मचारी वर्ग को सरकार के…

Read More
Western Coalfields Limited: Anandji Prasad took charge of Director Technical, Project, Planning of WCL
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड: WCL के Director Technical, Project, Planning का चार्ज लिया आनंदजी प्रसाद ने

प्रबंधन के साथ-साथ कंप्यूटर अनुप्रयोगों में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्राप्त है। उन्होंने वर्ष 2010 में रांची विश्वविद्यालय से लॉ स्नातक…

Read More