Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BAKS की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, कर्मचारियों के लिए ये संकल्प, दिलीप, हरिओम, राहुल एक्टिव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह, कर्मचारियों के लिए ये संकल्प, दिलीप, हरिओम, राहुल एक्टिव

Azmat ali 13/04/2026 1 minute read
Swearing-in Ceremony of the New Executive Committee of BAKS Dilip Hariom, Rahul Active

BAKS अध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव हरि ओम कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साव संग समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक शपथ ग्रहण किया।

  • संगठन को एक नई दिशा देते हुए कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरना ही सर्वोच्च प्राथमिकता पर जोर।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियन बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हो गया। चुनाव समिति द्वारा 22 मार्च को सम्पन्न चुनाव के उपरांत नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का प्रमाण पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

बीएकेएस चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी रवि कुमार के मुताबिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेबी कुमारी-जिला न्यायाधीश (उपभोक्ता), बोकारो एवं विशिष्ट अतिथि अजय कुमार सिंह (बैंकर, अभिनेता एवं लाइफस्टाइल स्पीकर) उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान BAKS यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव हरि ओम कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार साव सहित समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया। सभी ने बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों के कल्याण, अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

यूनियन ने कर्मचारियों के प्रमुख मुद्दों वेज रिवीजन, एरियर, बोनस, इंसेंटिव/रिवॉर्ड में वृद्धि, बेहतर कैंटीन सुविधा, स्वच्छ पेयजल एवं अन्य कार्यस्थल सुविधाएं को प्राथमिकता देते हुए सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रवि कुमार मुख्य चुनाव पदाधिकारी की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों के सहयोग एवं अनुशासन के कारण चुनाव पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। विशेष रूप से सर्वेश कुमार, मनोज कुमार भारती, संजय कुमार एवं अवनीश कुमार के योगदान की सराहना की गई।

सभी पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को एक नई दिशा देते हुए कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरना ही सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP PBS 2 Accident Update: दमकल कर्मी का कान खराब, लगातार दोनों कान में बज रही सीटी, नहीं भरा इंज्युरी फॉर्म, फायर ब्रिगेड की डिप्टी डायरेक्टर से शिकायत
Next: विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस 2026: पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में न्यूरोडायवर्सिटी का उत्सव

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.