Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्थायी संसदीय समिति की बैठक से पहले सदस्यों ने देखा भिलाई स्टील प्लांट, यहां रहे चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्थायी संसदीय समिति की बैठक से पहले सदस्यों ने देखा भिलाई स्टील प्लांट, यहां रहे चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश

22/01/2025 1 minute read
Before the meeting of the Standing Parliamentary Committee, members saw Bhilai Steel Plant, Chairman Amarendu Prakash was here

समिति ने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन और यूनिवर्सल रेल मिल में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग को देखा।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र में कोल, खदान और इस्पात सम्बंधी स्थायी संसदीय समिति का दौरा।
  • “पीएसयू के ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड परियोजनाओं की स्थिति” पर एक अनौपचारिक चर्चा की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel plant) के अध्ययन दौरे पर कोल, खदान और इस्पात सम्बंधी स्थायी संसदीय समिति भिलाई पहुंची। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) (Bhilai Steel plant) के इस्पात भवन में संसदीय समिति के आगमन पर सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश और सेल-बीएसपी (SAIL – Bhilai Steel Plant) के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उनका स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी बीआरएम हादसे पर हड़कंप, प्लांट में उठी शराबबंदी की आवाज

कार्यक्रम की शुरुआत इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित एक बैठक से हुई, जिसमें समिति के सदस्यों ने सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, सेल के वरिष्ठ अधिकारियों और सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में “पीएसयू के ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड परियोजनाओं की स्थिति” पर एक अनौपचारिक चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: एनपीएस और ओपीएस को लेकर छत्तीसगढ़ के विभागों में हलचल, मत कीजिए ये गलती

इस बैठक के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को संयंत्र की उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

ये खबर भी पढ़ें: 265 जोड़े बंधे शादी के बंधन में, गिफ्ट मिला चांदनी का मंगलसूत्र, बीछिया, कपड़े, सूटकेश और घड़ी

इसके बाद समिति के सदस्य संयंत्र की विभिन्न उत्पादन इकाइयों का दौरा करने के लिए प्रस्थान किया। समिति ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य इकाईयों का दौरा किया और इस्पात निर्माण की प्रक्रिया में विशेष रूचि दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी करा रहा आईटीआई भवन निर्माण कार्य, ईडी ने किया भूमिपूजन

संयंत्र भ्रमण के दौरान, समिति ने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन और यूनिवर्सल रेल मिल में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग प्रक्रिया को नजदीक से देखा और वहां के उत्पादन प्रणाली से अवगत हुए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के सभी ठेका श्रमिकों को मिले ऑनलाइन आईडी नंबर, रुकेगा फर्जीवाड़ा और शोषण

इस दौरान, समिति के सदस्यों ने भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के अत्याधुनिक तकनीकी संचालन का जायजा लिया और उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। समिति के सदस्यों ने संयंत्र के कार्यों और उत्पादों को विस्तार से समझने के बाद भिलाई निवास के लिए प्रस्थान किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: RAKS का तीखा हमला, कर्मचारियों पर प्रबंधन का चुभता है नजरिया

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: संसदीय कमेटी की बैठक से ताज़ा अपडेट: सेल एससी-एसटी प्रमोशन में आरक्षण का उठा मुद्दा
Next: Employees Provident Fund Organization: ईपीएफओ ने नवंबर में 14.63 लाख सदस्य जोड़े, 8.74 लाख नए सदस्य रजिस्टर्ड

Related Stories

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
Allegations of Molestation Against a SAIL ED
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.