Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत

11/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Amazing-work-done-by-young-managers-savings-worth-Rs-17.83-crore
  • टीम ने अपने आविष्कार की तकनीक और डिजाइन को सुरक्षित करने के लिए SAIL की ओर से एक भारतीय पेटेंट भी सफलतापूर्वक दायर किया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के यंग मैनेजर्स (Young Managers) ने कमाल कर दिया है। बीएसएल (BSL) को 17.83 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कराया है। बीएसएल (BSL) सीआरएम-III विभाग (CRM -3 Department) के दो युवा प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह (वरीय प्रबंधक) और परिचय भट्टाचार्जी (प्रबंधक) ने ऑटोमेटेड कोटिंग कंट्रोल युसिंग रिग्रेशन अप्प्रोच टुवर्ड्स एंटरप्राइज़ (एक्यूरेट 5.0) प्रणाली विकसित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : जीई फाउंडेशन: कौन कहता है ये बच्चे हैं दिव्यांग, भरकर दिखाई अभिव्यक्ति की उड़ान

इस प्रणाली को विकसित करने के लिए इस टीम को सीआईआई (CII) (पूर्वी क्षेत्र) उत्पादकता पुरस्कारों में प्रथम पुरस्कार (First Prize) के लिए चुना गया है। एक्यूरेट 5.0 मशीन लर्निंग (Accurate 5.0 Machine Learning), आईओटी और क्लाउड कंप्यूटिंग (IoT and cloud computing) जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर सीआरएम-III के कन्टिन्यूअस गैल्वनाइजिंग लाइनों में ज़िंक कोटिंग वजन का पूर्वानुमान करने, मॉनिटर करने और कंट्रोल करने के लिए पूर्णत: इन- हाउस डिज़ाइन की गई एक अत्याधुनिक एवं इनोवेटिव  प्रणाली है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन का एरियर कर्मचारी को 17 लाख, अधिकारी को 20 लाख से ऊपर

यह प्रणाली 30,000+ टुपल्स डेटासेट(Tuples Dataset ) के उपयोग से मल्टीवेरिएट पॉलीनोमियल रिग्रेशन एनालिसिस (Multivariate Polynomial Regression Analysis) द्वारा  अनुमानित कोटिंग वजन के लिए एक समीकरण पर पहुंचने में सक्षम है।  इस समीकरण को SCADA में प्रदर्शित किया जाता है जिसके आधार पर यदि आवश्यक हो तो लाइन गति, वायु दबाव, क्षैतिज स्थिति और फील्ड से लिप गैप की रियल टाइम फीडबैक के साथ मूल्यों को ऑपरेटर संशोधित कर सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: एनएमडीसी कर्मचारियों को इस बार 18300 रुपए कम मिलेगा बोनस, बनारस में समझौता

इस प्रणाली में रिग्रेशन को-इफिशिएंट (Regression co-efficient) हर महीने ट्यून किए जाते हैं और वर्तमान में यह +1 जीएसएम (99% से अधिक सटीकता) पर काम कर रहा है। इस प्रणाली को बीएसएल (BSL) के युवा प्रबन्धकों ने बिल्कुल नए सिरे से विकसित किया है और इसके लिए किसी विशेष हार्डवेयर की आवश्यकता भी नहीं पड़ी, यानी यह शून्य-लागत वाली परियोजना रही।

ये खबर भी पढ़ें : हुडको में खिलाड़ियों को क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, पुलिस भी रहेगी साथ

इस प्रणाली को मौजूदा स्वचालन प्रणालियों के साथ एकीकृत किया गया है जिससे ज़िंक की खपत में कमी आई है और उत्पाद की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है।  कुल मिलाकर, एक्यूरेट 5.0 प्रणाली गैल्वेनाइज्ड उत्पादों में ज़िंक कोटिंग (Zink Coating) वजन का सटीक पूर्वानुमान, मॉनिटरिंग और कंट्रोल (Monitoring and Control ) के लिए एक लागत प्रभावी और कुशल समाधान है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों की सुविधा में एक और कटौती, मम्मी-पापा जिंदा है, इसलिए बहन को नहीं मिलेगी मेडिकल सुविधा

इस परियोजना से संयंत्र को 17.83 करोड़ रुपये की वार्षिक आवर्ती लागत बचत होगी. परियोजना को विकसित करने और कार्यान्वित करने वाली टीम, श्री प्रशांत कुमार सिंह और श्री परिचय भट्टाचार्य ने हाल ही में सीआईआई( पूर्वी क्षेत्र)  उत्पादकता पुरस्कारों में अपना समाधान प्रदर्शित किया और सेल, बोकारो स्टील प्लांट के लिए प्रथम पुरस्कार जीता। टीम ने अपने आविष्कार की तकनीक और डिजाइन को सुरक्षित करने के लिए SAIL की ओर से एक भारतीय पेटेंट भी सफलतापूर्वक दायर किया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL कोलियरी डिवीजन के तसरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट पर बड़ी खबर, MOU साइन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग के संभाग आयुक्त महादेव कावरे अब नई जिम्मेदारी में, संभाला विशेष सचिव का कामकाज
Next: बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.