Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कुछ सदस्य सप्ताह में 2 दिन साइकिल से जाएंगे ड्यूटी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के कुछ सदस्य सप्ताह में 2 दिन साइकिल से जाएंगे ड्यूटी

Azmat ali 15/05/2026 (Last updated: 15/05/2026)
Bhilai Steel Plant Diploma Engineers Association Members will use Bicycles 2 Days a Week 1

बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन: खरीदारी एवं दैनिक कार्यों के लिए साइकिल एवं पैदल चलने को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

  • प्रधानमंत्री की अपील पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई की पर्यावरण एवं राष्ट्रहित में पहल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपील को समर्थन देते हुए डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। संगठन की बैठक में सदस्यों ने राष्ट्रहित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई सकारात्मक पहल पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन के सदस्य सप्ताह में कम से कम दो दिन साइकिल से ड्यूटी पर आने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही ईंधन की बचत एवं यातायात दबाव कम करने हेतु कार पूलिंग को बढ़ावा देने तथा एक बाइक पर दो व्यक्तियों के साथ आने की पहल पर भी सहमति बनी।

संगठन ने आम खरीदारी एवं दैनिक कार्यों के लिए साइकिल एवं पैदल चलने को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। साथ ही लंबी यात्राओं के लिए ट्रेन का उपयोग करने पर जोर देते हुए इसे पर्यावरण हितैषी एवं राष्ट्रहित में बेहतर विकल्प बताया गया।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष राजेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष घनश्याम साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन साहू सहित साथी डिप्लोमा इंजीनियर्स रवि, चेतन, किरण वैद्य, उषाकार चौधरी एवं प्रमोद पुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी एवं समन्वय संगठन सचिव अजय तामूरिया द्वारा किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Q4 FY26: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्तीय वर्ष रिजल्ट घोषित, इतना मिलेगा लाभांश, पढ़ें सीएमडी क्या बोले
Next: Breaking News: सेल अधिकारियों की फाइनल रेटिंग 24 घंटे बाद दोबारा जारी, अब प्रमोशन की बारी

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.