Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 1078 के बजाय 2295 रुपए सेवा इंश्योरेंस का प्रीमियम कटने पर बढ़ी ईडी पीएंडए की मुसीबत, इंटक बोला-आधा प्रीमियम जमा करे प्रबंधन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

1078 के बजाय 2295 रुपए सेवा इंश्योरेंस का प्रीमियम कटने पर बढ़ी ईडी पीएंडए की मुसीबत, इंटक बोला-आधा प्रीमियम जमा करे प्रबंधन

10/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
INTUC-agitated-over-deduction-of-SEWA-insurance-premium-of-Rs-2295-instead-of-Rs-1078-Management-should-deposit-half-the-premium-ED-PAs-trouble-increased
  • एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक प्रीमियम राशि को देखते हुए मांग किया है कि आधी प्रीमियम राशि का भुगतान प्रबंधन करे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रिटायरमेंट से पहले भिलाई स्टील प्लांट के ईडी पीएंडए एमएम गद्रे की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। ईडी ने जिस दुर्घटना बीमा का बढ़ी दर से प्रीमियम का शुभारंभ किया, वह अब विवादों में घिर चुकी है। सीटू के बाद पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक भी गुस्सा गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL NEWS: हर कर्मचारी-अधिकारी को 1217 रुपए का झटका, SEWA ने दुर्घटना बीमा की प्रीमियम राशि में की 113% वृद्धि

सेल (SAIL) के बीएसपी कर्मचारियों और अधिकारियों की संस्था स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन-सेवा (SEWA) के इंश्योरेंस प्रीमियम पर बड़ा सवाल उठा दिया गया है। पहले यही प्रीमियम 1078 रुपए था, जिसे 2295 रुपए कर दिया गया है। इंटक ने मांग किया है कि इंश्योरेंस की आधा प्रीमियम बीएसपी प्रबंधन भुगतान करे।

ये खबर भी पढ़ें:  National Safety Day: कर्मचारियों-अधिकारियों ने खाई सुरक्षा की कसम, कॉफी विथ यमराज पर आंखें नम

इंटक ने ईडी (पीएंडए) को ज्ञापन सौंपकर भिलाई इस्पात संयंत्र की स्टील इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन “सेवा “के द्वारा संयंत्र कर्मचारियों के लिए की गई एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी में पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक प्रीमियम राशि को देखते हुए मांग किया है कि आधी प्रीमियम राशि का भुगतान प्रबंधन करे।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL चेयरमैन सोमा मंडल ने महिला अधिकारियों से की वर्चुअल बात, जानें DIC अनिर्बान दास, अमरेंदु प्रकाश, अतनु भौमिक और बीपी सिंह क्या बोले…

‘सेवा’ द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के लिए 50,00,000 का एक्सीडेंटल बीमा किया गया है, जिसकी प्रीमियम राशि 2295 तय की गई है, जबकि 50 लाख के बीमा के लिए पिछले वर्ष 1078 रुपए में इसी कंपनी से इंश्योरेंस पॉलिसी ली गई थी। इससे लेकर संयंत्र कर्मियों में आक्रोश है।

इसी मुद्दे पर स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के अपेक्स पदाधिकारियों की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संयंत्र कर्मचारियों को एक अच्छी इंश्योरेंस पॉलिसी की जरूरत है। इसलिए इस इंश्योरेंस पॉलिसी का इंटक समर्थन करता है, लेकिन असामान्य रूप से दोगुने से भी अधिक प्रीमियम राशि को देखते हुए प्रबंधन से आधी प्रीमियम राशि भुगतान करने की मांग किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 का न्यूनतम पेंशन 1000 नहीं 7500 रुपए करें, देशभर में 15 मार्च को रास्ता रोकेंगे पेंशनर्स

इसी मांग को लेकर इंटक यूनियन ने अधिशासी निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन के नाम का ज्ञापन महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध जेएन ठाकुर को सौंपा, जिसमें इंटक ने कहा कि अपनी जान जोखिम में डालकर नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले कर्मचारियों के लिए इंश्योरेंस की आधी राशि को प्रबंधन भुगतान करें, जिससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही कंपनी के प्रति कर्मियों का सम्मान एवं समर्पण भी बढ़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL कर्मचारी 10-15 हजार से ज्यादा गंवाकर कर रहे 9 हजार 500 का इंतजार

इस दौरान महासचिव वंश बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, पूरन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष किचलू, चंद्रशेखर सिंह, पीवी राव, एस रवि, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय, रमेश तिवारी, सुनील खिचरिया, गिरिराज देशमुख, मदनलाल सिन्हा, राजाराम पांडे, राजन मैथ्यू, अतिरिक्त महासचिव शेखर कुमार शर्मा, उप महासचिव, धनेश प्रसाद, रामाशंकर सिंह, विपिन बिहारी मिश्रा, सीपी वर्मा, जयंत कुमार, शिव शंकर सिंह, अनिमेष पसीने, जीआर सुमन, रेशम लाल राठौर, के रमन मूर्ति, राजकुमार, गुरुदेव साहू, ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  Steel Authority Of India Limited 2-3 माह रहेगा बगैर नए चेयरमैन का, दावेदारों ने सजाई फिल्डिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: National Safety Day: कर्मचारियों-अधिकारियों ने खाई सुरक्षा की कसम, कॉफी विथ यमराज पर आंखें नम
Next: SAIL कर्मचारियों का बकाया बोनस 9500 रुपए और खाते में आया 6530 रुपए, 2970 रुपए कटा टैक्स

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.