Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI बालाजी मंदिर में चोरी की कोशिश, बाउंड्री फांदकर घुसे चोर, तोड़ा ताला
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BHILAI बालाजी मंदिर में चोरी की कोशिश, बाउंड्री फांदकर घुसे चोर, तोड़ा ताला

Azmat ali 18/12/2025 1 minute read
Attempted theft at Bhilais Balaji Temple Lock Broken

चोर बालाजी मंदिर की दीवार फांदकर फरार। मंदिर से कोई सामान चोरी नहीं हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

  • सेक्टर 5 स्थित बालाजी मंदिर में चोर के घुसने की खबर लगते ही समाज में आक्रोश है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पुलिस की ढिलाई और चोरों की मौज आई। भिलाई में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। शहर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर सेक्टर 5 में चोरी की एक बड़ी कोशिश का मामला सामने आया है। मंदिर के अध्यक्ष पी.वी. राव की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। घटना 16 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात की बताई जा रही है।

पी.वी. राव ने बताया कि 15 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मंदिर के स्टाफ, मंदिर बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद 16 दिसंबर की रात लगभग 1:20 बजे मंदिर के गार्ड प्रवीण सिंह ने फोन कर सूचना दी कि मंदिर में कोई चोर घुस आया है। सूचना मिलते ही पी.वी. राव तत्काल अपने घर से मंदिर के लिए रवाना हुए और रास्ते में डायल 112 पर पुलिस को भी जानकारी दी।

मंदिर पहुंचने पर देखा गया कि मंदिर के सचिव पी.एस. राव और सह-सचिव के. लक्ष्मी नारायण भी मौके पर पहुंच चुके थे। कुछ ही देर में 112 पुलिस टीम भी मंदिर पहुंच गई। इसके बाद सभी ने मिलकर मोबाइल के जरिए मंदिर का सीसीटीवी फुटेज देखा।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि एक अज्ञात चोर गणेश मंदिर की ओर से बाउंड्री वॉल फांदकर बालाजी मंदिर परिसर में घुसा। चोर ने मुख्य मंदिर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ दिया। मंदिर में दो दरवाजे हैं, जिनमें से पहले दरवाजे का ताला वह तोड़ने में सफल रहा, लेकिन दूसरे दरवाजे का ताला नहीं तोड़ पाया।

इसी दौरान मंदिर का गार्ड प्रवीण सिंह जाग गया और शोर मचाया, जिसके बाद चोर दीवार फांदकर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि मंदिर से कोई सामान चोरी नहीं हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में फिर चोरी की वारदात, क्रेनों से केबल गायब
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO के कर्मचारी नामांकन योजना 2025 का उठाएं फायदा, वरना भारी नुकसान

Related Stories

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
BSL Employee Injured in road Accident Admitted to BGH
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में BSL कर्मी जख्मी, BGH में भर्ती

Azmat ali 20/08/2026
Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.