Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CISF कमांडेंट BSP अभिजीत कुमार, Bokaro के रवींद्र मील का ट्रांसफर, NTPC-ONGC संग 11 कमांडेंट का तबादला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CISF कमांडेंट BSP अभिजीत कुमार, Bokaro के रवींद्र मील का ट्रांसफर, NTPC-ONGC संग 11 कमांडेंट का तबादला

Azmat ali 19/12/2025 1 minute read
CISF Commandant BSP Abhijeet Kumar, Ravindra of Bokaro Along with 11 Officers Transferred

ब्रह्मपुत्र वैली परियोजना, एनटीपीसी, सेल भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी, ओएनजीसी, बीएसएल-बोकारो के कमांडेंट और सीनियर कमांडेंट के तबादले।

  • 1 जनवरी 2026 या उसके बाद नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए रिलीव किया जा सकता है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सीनियर कमांडेंट और कमांडेंट के ट्रांसफर कर दिए हैं। मुख्यालय ने प्रशासनिक एवं परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया है। 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा।

बीएसपी के कमाडेंट अभिजीत कुमार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है, उन्हें गोवा भेजा गया है। चर्चा है कि वह अपना ट्रांसफर रोकवाने में जुट गए हैं। मुख्यालय में अच्छी पकड़ होने का फायदा मिल सकता है। देखना यह है कि ट्रांसफर रुकेगा या नहीं। बोकारो स्टील प्लांट के कमांडेंट रविंद्र कुमार का ट्रांसफर भी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ कमांडेंट (Sr. Comdt.) और कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को एक इकाई से दूसरी इकाई में स्थानांतरित किया गया है। इनमें ब्रह्मपुत्र वैली परियोजना, एनटीपीसी, सेल भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी, ओएनजीसी, बीएसएल बोकारो सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण औद्योगिक और रणनीतिक प्रतिष्ठानों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

जानिए किसका-किसका ट्रांसफर हुआ और कहां पोस्टिंग

सीनियर कमांडेंट अरविंद कुमार सिंह को बीआरपीएल बोंगाईगांव से एएसजी गुवाहाटी भेजा गया है।

सीनियर कमांडेंट मुकेश कुमार का तबादला एफबीपी फरक्का से कोपा कोलकाता किया गया है।

कमांडेंट राज प्रताप सिंह को एनटीपीसी दादरी से सीसीएल करगली स्थानांतरित किया गया है।

कमांडेंट रविंद्र कुमार मील का तबादला बीएसएल बोकारो से बीआरपीएल बोंगाईगांव किया गया है।

कमांडेंट अभिजीत कुमार का तबादला बीएसपी भिलाई से 6वीं रिजर्व बटालियन गोवा किया गया है।

कमांडेंट नीलम काजला को पश्चिमी सेक्टर मुख्यालय मुंबई से डीएई एवं डीओएस मुख्यालय, नई दिल्ली भेजा गया है।

कमांडेंट राजीव पंवार को एमटीपीएस मेजिया से एसएसजी नोएडा भेजा गया है, यह तबादला बिना ट्रांसफर बेनिफिट के किया गया है।

कमांडेंट विकास कुमार का तबादला 10वीं रिजर्व बटालियन बेंगलुरु से वेस्टर्न सेक्टर मुख्यालय चेन्नई किया गया है।

कमांडेंट मन्मोहन सिंह यादव को ओएनजीसी अहमदाबाद से ऑयल डुलियाजान भेजा गया है।

कमांडेंट कृतिका नेगी को ओएनजीसी अंकलेश्वर से ओएनजीसी अहमदाबाद स्थानांतरित किया गया है।

कमांडेंट आशीष कुमार कुंदन को 6वीं रिजर्व बटालियन गोवा से एनटीपीसी दादरी भेजा गया है।

पढ़िए मुख्यालय के आदेश में क्या लिखा है

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 या उसके बाद नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए रिलीव किया जा सकता है। कार्यभार छोड़ने और ग्रहण करने की रिपोर्ट शीघ्र ही निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (पर्सनल) धर्मवीर यादव द्वारा जारी किया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: QCFI राष्ट्रीय क्वालिटी कॉन्सेप्ट सम्मेलन 2025 का मेगा इवेंट नोएडा में, 700 उद्योग से 12,000 प्रतिभागी
Next: Bhilai Steel Plant: रिटेंशन, निजीकरण, न्यूनतम वेतन पर विधायक देवेंद्र संग शहरवासियों का सत्याग्रह, SAIL BSP-मोदी सरकार की नीतियों पर हमला

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.