Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL सेफ्टी में RSP सबसे आगे, BSP, DSP बेहतर और BSL की जमकर खिंचाई, CGM दबाकर बैठे हैं साफ-सफाई का फंड, हो रहे गैलरी हादसे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL सेफ्टी में RSP सबसे आगे, BSP, DSP बेहतर और BSL की जमकर खिंचाई, CGM दबाकर बैठे हैं साफ-सफाई का फंड, हो रहे गैलरी हादसे

24/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
RSP-at-the-forefront-of-SAIL-safety-BSP-DSP-better-and-BSL-pulled-up-CGM-is-pressing-the-funds-for-cleanliness-gallery-accidents-are-happening

Joint Committee on Safety, Health & Environment In the Steel industry (JCSSI) के दो दिवसीय कार्यक्रम में सेफ्टी पर खुलकर हुई बात।

अज़मत अली, भिलाई। सेफ्टी को लेकर सेल में सबसे बेहतर कामकाज राउरकेला स्टील प्लांट कर रहा है। इसके बाद दुगापुर और भिलाई स्टील प्लांट ने अपने प्रेजेंटेशन में खुद को साबित किया है। वहीं, बोकारो स्टील प्लांट को लेकर हर तरफ से सवाल उठा दिए गए हैं। भरी सभा में अधिकारियों को झूठा साबित कर दिया गया। सेल के डायरेक्टर टेक्नीकल, प्रोजेक्ट एंड रॉ-मटेरियल ने भी अंगुली उठा दिया है।

यह सब Joint Committee on Safety, Health & Environment In the Steel industry (JCSSI) के दो दिवसीय कार्यक्रम में हुआ। रांची में जुटे स्टील प्लांट के अधिकारियों, यूनियन प्रतिनिधियों के बीच सुरक्षा को लेकर गहन मंथन किया गया। बोकारो के सीजीएम सेफ्टी की खिंचाई होती रही।

ये खबर भी पढ़ें:  अल्ट्राटेक सीमेंट में अब नहीं होगा किसी कर्मचारी का मजदूर पदनाम, BSP की यूनियन ने कराया है समझौता

इंटक नेता व एनजेसीएस सदस्य बीएन चौबे ने भरी सभा में उन्हें कहा झूठा बोल दिया। प्रेजेंटेशन में गलत जानकारी देने पर भड़क गए। चेयरमैन एके सिंह को बोलना पड़ा, सीजीएम सेफ्टी से कहा-आपके पास क्या है? कहीं पर भी नहीं टिक रहे हैं आप…।

भिलाई स्टील प्लांट से इंटक प्रतिनिधि एवं महासचिव वंश बहादुर सिंह ने बीएसपी में लगातार गैलरी गिरने की घटना को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में एक-दो मौत होगी, लेकिन गैलरी की चपेट में कर्मचारी आएंगे तो इसकी संख्या कई गुणा हो सकती है। गैलरी हादसे का मुख्य कारण सफाई कार्य न होना बताया।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL Vacancy 2023: बोकारो स्टील प्लांट, झारखंड खदान, रिफ्रेट्री, अस्पताल में 244 पदों पर भर्ती, 15 अप्रैल तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

गैलरी के स्ट्रक्चर और पीलर के पास डस्ट जमे होने से स्ट्रक्चर व कॉलम सड़ रहे हैं। गैलरी पर एक-एक फीट तक स्लैग या अन्य कच्चा माल जमा होता है। इसकी साफ-सफाई के लिए सभी सीजीएम के पास फंड है। लेबर भी है, लेकिन सफाई हो नहीं रही है। इसलिए स्ट्रक्चर पर पेंट तक नहीं होता है।

यही कारण है कि आयेदिन भिलाई स्टील प्लांट में गैलरी गिर रही है। इस मुद्दे पर जेसीएसएसआई के चेयरमैन डायरेक्टर टेक्नीकल एके सिंह ने कहा कि वे ईडी वर्क्स को निर्देशित करेंगे कि इसे तत्काल सुधारा जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  बेरोजगारी भत्ता: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, अगर ये ऑफर ठुकराया तो नहीं मिलेगा 2500

आरएसपी की तरह क्यों नहीं बाकी यूनिट में 10 लाख का इंश्योरेंस हो रहा

वंश बहादुर सिंह ने ठेका श्रमिकों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट ने ठेका मजदूरों के लिए 10 लाख का इंश्योरेंस कराया है। ये सभी जगह क्यों नहीं है? ठेकेदार 90 प्रतिशत और लेबर 10 प्रतिशत पैसा देते हैं। इस तरह की व्यवस्था सेल के सभी प्लांट में होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:  बेरोजगारी भत्ता: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता, अगर ये ऑफर ठुकराया तो नहीं मिलेगा 2500

सेल खुद बांटे पीपीई किट, ठेकेदारों से ले पैसा

कार्यक्रम के दौरान टाटा और जेएसडब्ल्यू ने अपने यहां सुरक्षा को लेकर अपनाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। टाटा और जेएसडब्ल्यू ने प्रेजेंटेशन में बताया कि पीपीई किट का पैरामीटर तय कराया जाता है। पूरा करना ठेकेदार को अनिवार्य है। वरना लाइसेंस नहीं बनाते हैं।

इस पर वंश बहादुर सिंह ने सेल प्रबंधन से आग्रह किया कि सेल के सभी प्लांट में एक जैसी व्यवस्था लागू की जाए। राउरकेला स्टील प्लांट पीपीई किट का पैसा ठेकेदार से वसूलता है। इसका फायदा यह कि कार्मिकों को बेहतर क्वालिटी के सेफ्टी के सारे सामान मिलते हैं। इसी व्यवस्था को सेल के सभी प्लांट में लागू करने की मांग की है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की बातों को सरकारें मानती तो भारत होता विकसित देश
Next: बोकारो स्टील प्लांट के स्कूलों में लगी सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, 2 रुपए में बच्चियां ले जाएंगी घर

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.