Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI STEEL PLANT: एक ही नारा…सेक्टर 9 अस्पताल हमारा, इलाज अधिकार है, कारोबार नहीं!
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BHILAI STEEL PLANT: एक ही नारा…सेक्टर 9 अस्पताल हमारा, इलाज अधिकार है, कारोबार नहीं!

Azmat ali 14/07/2026 (Last updated: 14/07/2026) 1 minute read
sector-9-hospital-privatization-protest-by-bhilai-steel-plant-unions-intuc-aituc-hms-citu-loimu-aicctu-and-steel-workers-union 1

अस्पताल नहीं बिकने देंगे!, सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करो!, स्वास्थ्य सेवा पर कॉरपोरेट कब्जा नहीं चलेगा! के नारे गूंजे।

इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोइमू और स्टील वर्कर्स यूनियन के संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के बैनर तले विरोध प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। अस्पताल को बचाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के साथ उनके परिवार की महिलाएं और बच्चे भी सेक्टर-9 चौक पर एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की और सेल प्रबंधन के फैसले के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
यह प्रदर्शन इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एक्टू, लोइमू और स्टील वर्कर्स यूनियन के संयुक्त ट्रेड यूनियन मंच के बैनर तले आयोजित किया गया। मंगलवार शाम 6 बजे चौक नारों से गूंज उठा। हर कोई हॉस्पिटल को अपना बताता रहा। इससे जुड़े दिल के रिश्ते को बयां करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री से PRP, EPS 95, NPS अंशदान पर मिले SAIL ISP के अधिकारी, BSP को जोड़ने रायपुर तक सीधी हवाई सेवा की मांग

प्रदर्शन के दौरान तख्तियों पर लिखे नारों ने लोगों को आकर्षित किया

इलाज अधिकार है, कारोबार नहीं!
सेक्टर-9 अस्पताल हमारा है, हमारा ही रहेगा!
एक ही नारा, अस्पताल हमारा!
सेक्टर-9 अस्पताल बचाओ, भविष्य बचाओ!
स्वास्थ्य पर व्यापार बंद करो!
अस्पताल नहीं बिकने देंगे!
सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करो!
स्वास्थ्य सेवा पर कॉरपोरेट कब्जा नहीं चलेगा!
स्वास्थ्य का सौदा मंजूर नहीं!

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री पहुंचे Durgapur Steel Plant, आफिसर्स एसोसिएशन, BMS खुश, बाकी यूनियनें नाराज़, कल CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट

संयुक्त यूनियन के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रदर्शन में सीटू से विजय कुमार जांगड़े, टी. जोगा राव, डीवीएस रेड्डी और जेपी त्रिवेदी, इंटक से संजय साहू, पूरन वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा और गुरुदेव साहू, सीपी वर्मा, रेशम वर्मा, एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र और हरिराम यादव, एटक से विनोद कुमार सोनी, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी, एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, लोइमू से सुरेंद्र मोहंती तथा स्टील वर्कर्स यूनियन से नंद किशोर गुप्ता सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ठेका मजदूर, पूर्व कार्मिक, शहरवासी आदि शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिकों को केंद्रीय न्यूनतम वेतन और लीव कार्ड जुलाई से ही दें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बाहर आज शाम 6 बजे पति-पत्नी, बच्चों को लेकर आइए, अस्पताल बचाइए
Next: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.