Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सिंटर प्लांट में उड़ने वाली धूल कर्मियों के फेफड़ों के लिए खतरनाक, BAKS ने प्रबंधन पर साधा निशाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सिंटर प्लांट में उड़ने वाली धूल कर्मियों के फेफड़ों के लिए खतरनाक, BAKS ने प्रबंधन पर साधा निशाना

Azmat ali 14/07/2026 1 minute read
Sinter plant dust hazardous to workers lungs BAKS draws managements attention

कर्मचारियों ने विभाग की लंबित समस्याओं को भी उठाया। जर्जर सड़कें, सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता, झाड़ियों की सफाई का मुद्दा उठा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) ने बोकारो स्टील प्लांट के सिन्टर प्लांट में उड़ने वाली धूल को कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन उत्पादन बढ़ाने पर तो पूरा ध्यान दे रहा है, लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

मंगलवार दोपहर सिन्टर विभाग के इलेक्ट्रिकल रेस्ट रूम में आयोजित विभागीय बैठक में बड़ी संख्या में नियमित कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में वर्ष-2027 वेज रिवीजन, 2017 से लंबित वेज रिवीजन का एरियर, बोनस फॉर्मूला में सुधार, इंसेंटिव फॉर्मूला में संशोधन, नई श्रम संहिता के तहत संयंत्र स्तर पर कार्यसमिति के गठन तथा नए श्रम कानूनों के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को इन विषयों की जानकारी भी दी।

धूल से कर्मचारी ही नहीं, आसपास के गांव भी प्रभावित: बीएकेएस

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा सिन्टर प्लांट की एस्पिरेटर (Aspirator) मशीन में भारी लीकेज का रहा। कर्मचारियों का कहना था कि इसके कारण पूरे आयरन जोन के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में धूल उड़ रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि यह धूल प्रतिदिन उनकी सांसों के माध्यम से शरीर में पहुंच रही है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है।

यूनियन का कहना है कि प्रबंधन का पूरा ध्यान केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित है, जबकि कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़े मूलभूत मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।

कर्मचारियों ने उठाईं ये प्रमुख समस्याएं

बैठक में कर्मचारियों ने विभाग की कई लंबित समस्याओं को भी उठाया। इनमें जर्जर सड़कें, सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता, झाड़ियों की सफाई, मुख्य भवन में पेयजल आपूर्ति, वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल का संकट, कैंटीन और शौचालयों में सफाई की कमी, बारिश के दौरान सिन्टर प्लांट क्षेत्र की बदहाल सड़कें, इलेक्ट्रिकल सेक्शन के शौचालय की समस्या, अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की सुविधा, नियमित मैनपावर की कमी के बीच ठेका श्रमिकों के साथ कार्य की व्यवस्था, अग्निरोधी ड्रेस उपलब्ध कराना तथा छोटी-छोटी गलतियों पर कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

संघर्ष के लिए कर्मचारियों ने जताई एकजुटता

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने यूनियन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बैठक को अध्यक्ष दिलीप कुमार, महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव और विभागीय प्रतिनिधि मो. तनवीर आलम ने संबोधित किया।

क्या बोले महासचिव हरिओम

बीएकेएस के महासचिव हरिओम ने कहा, “सिन्टर क्षेत्र में धूल का स्तर इतना अधिक है कि वहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन आठ घंटे तक घुटन भरे माहौल में काम करना पड़ता है। यदि किसी को इस पर संदेह है तो वह मेरे साथ चलकर वहां की वास्तविक स्थिति देख सकता है। यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो कर्मचारियों को इस धूल से राहत दिलाने के लिए यूनियन को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।”

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम
Next: रथयात्रा 2026: श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में नेत्र उत्सव, महाप्रभु रथयात्रा तैयार

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.