Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • जूनियर इंजीनियर पदनाम पर बवाल: BSP की यूनियनों संग आपात बैठक, NEPP से नुकसान, चार्जमैन पर संकट
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जूनियर इंजीनियर पदनाम पर बवाल: BSP की यूनियनों संग आपात बैठक, NEPP से नुकसान, चार्जमैन पर संकट

15/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Junior-Engineer-Designation-Emergency-meeting-of-BSP-with-unions-loss-from-NEPP

– पहले नई पदोन्नति नीति (NEPP) की पुनः समीक्षा हो।
– 15000 कर्मियों पर अतिरिक्त कार्य बोझ थोप दिया गया है एवं कई वरिष्ठ कर्मियों से उनके पदोन्नति का अधिकार छिन गया है।
– सेल कॉर्पोरेट प्रबंधन के आदेश की जानकारी देने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा शनिवार को सभी यूनियन नेताओं के साथ बैठक की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जूनियर इंजीनियर पदनाम से संबंधित सेल कॉर्पोरेट प्रबंधन के आदेश की जानकारी देने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा शनिवार को सभी यूनियन नेताओं के साथ बैठक की। सीजीएम पर्सनल संदीप माथुर ने यूनियन नेताओं को सेल का पक्ष बताया।
सीटू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पहले अपारदर्शी तरीके से जारी एवं गोपनीय तरीके से लागू की गई नई पदोन्नति नीति की समीक्षा होनी चाहिए, क्योंकि इसी के दायरे में सम्मानजनक पदनाम से संबंधित आदेश को लागू किए जाने का निर्देश कार्पोरेट कार्यालय से आया है, ताकि कर्मियों एवं उनके यूनियन प्रतिनिधियों को इससे होने वाली लाभ हानि की जानकारी मिले।

पुराने एलओपी के कई वरिष्ठ कर्मी हुए थे पदोन्नति से वंचित
संशोधित नई पदोन्नति नीति (Revised NEPP) के अनुसार पुराने सभी एलओपी को मिलाकर सिर्फ चार सिंगल लाइन एलओपी बनाया गया है एवं सभी पदनाम को समाप्त कर मात्र चार पदनामों में समाहित कर दिया गया है।

क्लस्टर: ग्रेड-पदनाम
A: S1-S2-अटेंडेंट कम टेक्नीशिन
B: S3-S5-ऑपरेटर कम टेक्नीशियन
C: S6-S8-मास्टर ऑपरेटर/ मास्टर टेक्नीशियन
D: S9-S11-चीफ मास्टर ऑपरेटर/ चीफ मास्टर टेक्नीशियन

पहले प्रत्येक विभाग में कार्य की विशेष प्रकृति के अनुरूप अलग-अलग एलोपी थी
सीटू नेता एसपी डे का कहना है कि सभी एलोपी को मिलाकर सिंगल लाइन एलोपी बनाए जाने, से जो कर्मी पुराने एलोपी के सी सी या डी कलस्टर में वरिष्ठ होने के नाते चार्ज में पद के योग्य थे, वे चार्जमेन के अयोग्य हो गए, क्योंकि चारजमैन पद को भविष्य के लिए समाप्त कर दिया गया।

चार्ज मेन पद विलोपित करना अनुचित
भिलाई इस्पात संयंत्र में चारजमैन का पद एक महत्वपूर्ण पद है। निरंतर उत्पादन प्रक्रिया वाले विभागों में यह पद ड्यूटी पोस्ट है अर्थात इस पद पर हर समय किसी न किसी व्यक्ति की ड्यूटी रहती है। यह एक ऐसा पद है जिस पर विभिन्न कार्यों के बीच समन्वय बनाए रखने के साथ-साथ उच्च प्रबंधन के साथ समन्वय भी बनाए रखने की जिम्मेदारी रहती है। समन्वय में थोड़ी सी भी त्रुटि होने से अर्थात मिसकम्युनिकेशन होने से परिणाम विध्वंसक हो सकता है। ऐसे महत्वपूर्ण पद को समाप्त कर देना समझ से परे है।

शिफ्ट के वरिष्ठ कर्मी पर होगी समन्वय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
संशोधित पदोन्नति नीति के अनुसार शिफ्ट में जिस दिन जो कर्मी वरिष्ठ होगा उन्हें रिकॉर्ड रखने, उच्च प्रबंधन के साथ संपर्क करने लॉग बुक लिखने आदि कार्य करना होगा। यह कार्य जिम्मेदारी एवं दक्षता का कार्य है, जो वर्तमान में चार्जमैन द्वारा किया जाता है, जिसमें निरंतरता की अत्यंत आवश्यकता है । यदि सूचना के आदान-प्रदान या समन्वय में थोड़ी सी भी चूक हुई तो परिणाम घातक हो सकता है। अतः यह कार्य आकस्मिक तौर पर किसी भी वरिष्ठ कर्मी पर थोपना ना केवल अनुचित है बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी घातक है। इससे कर्मियों पर अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा और वे तनाव में रहेंगे।

पात्रता की शर्तों को बढ़ाई गई पदोन्नति के लिए पात्रता की शर्तों को भी बढ़ा दी गई
पहले सिर्फ विगत 1 वर्ष में सी ग्रेड पाने वाले कर्मचारी ही पदोन्नति पाने के लिए अपात्र होते थे, किंतु नई नीति के अनुसार विगत 3 वर्षों में किसी भी 1 वर्ष में सी ग्रेट पाने वाले कर्मचारियों के अलावा तीनों वर्ष यदि किसी भी कर्मचारी को बी ग्रेड प्राप्त हुआ है वह भी पदोन्नति के लिए अपात्र होगा। इन शर्तों से अधिकारियों को अपनी व्यक्तिगत इच्छा के अनुसार किसी भी कर्मचारी को पदोन्नति से वंचित रखने या पदोन्नति देने का अधिकार मिल जाएगा, जो किसी भी तरह संयंत्र के हित में नहीं होगा।

लगभग 250 कर्मी ही हुए थे लाभांवित
नई संशोधित पदोन्नति नीति से मात्र लगभग ढाई सौ कर्मियों को ही लाभ होगा। इस नीति के अनुसार वैकेंसी रहे या ना रहे क्लस्टर ए से क्लस्टर बी तथा क्लस्टर बी से क्लस्टर सी में पदोन्नति 3 वर्ष में पदोन्नति होगा। इसी कंडिका को कर्मियों को होने वाले लाभ के रूप में प्रचारित किया जा रहा है किंतु वास्तविकता यह है कि क्लस्टर ए एवं क्लस्टर बी के अधिकांश कर्मियों के पास आईटीआई या डिप्लोमा जैसे तकनीकी योग्यता होने के कारण वे पहले से ही 3 वर्ष में क्लस्टर ए से बी तथा क्लस्टर बी से सी में पदोन्नति पाने की पात्रता रखते हैं।

अतः संशोधित पदोन्नति नीति से उन्हीं कर्मियों को लाभ मिलेगा जिनके पास कोई तकनीकी योग्यता नहीं है एवं वर्तमान में एस-2 या एस-5 ग्रेड में पहुंच गए हैं। ऐसे कर्मियों की संख्या लगभग ढाई सौ है। इस लाभ के बदले में 15000 कर्मियों पर अतिरिक्त कार्य बोझ थोप दिया गया है एवं कई वरिष्ठ कर्मियों से उनके पदोन्नति का अधिकार छिन गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: शपथ पत्र को लेकर Bhilai Steel Plant के खिलाफ भड़के टाउनशिप के व्यापारी
Next: BSP Director Incharge Cricket Tournament: IIMM ने RGPV को 9 विकेट और GEC बिलासपुर ने VRCE नागपुर को 49 रन से हराया

Related Stories

Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.