Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP DIC Cricket Trophy: NIPM ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी टीम, IMA 52 रन से हारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP DIC Cricket Trophy: NIPM ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी टीम, IMA 52 रन से हारी

Azmat ali 24/01/2026 (Last updated: 24/01/2026) 1 minute read
BSP DIC Trophy NIPM Broke all Records Became the Highest Run-Scorer this Year IMA Lost by 52 Runs 1

श्वेत, विक्की और अंशुमान की धांसू बल्लेबाजी से टीम का स्कोर 12 ओवर में 143 रन तक पहुंचा। आइएमए की टीम 91 रन पर ऑलआउट।

  • Director Incharge Inter Alumni Cup 2025-26 के लीग मैच में NIPM ने Indian Medical Academy की टीम को 52 रन से हराया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Director Incharge Inter Alumni Cup 2025-26 के लीग मैच काफी रोमांचक होते जा रहे हैं। सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एक लीग मैच में NIPM ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

इस साल सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गई है। आईएमए की टीम को टिकने का मौका नहीं दिया। श्वेत, विक्की और अंशुमान की धांसू बल्लेबाजी के सामने Indian Medical Academy की टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई। 12 ओवर में 143 रन का पीछा करते हुए आइएमए की टीम 91 रन पर ऑलआउट हो गई। सेफी चेयरमैन व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने Player Of Match Vicky Labadey को पुरस्कार भेंट किया।

डायरेक्टर इंचार्ज इंटर-एलुमनी कप 2025-26 (लीग मैच) के तहत सेक्टर-1 क्रिकेट ग्राउंड, भिलाई में शुक्रवार को खेले गए सीमित ओवर (12-12 ओवर) के मुकाबले में NIPM ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन मेडिकल अकादमी को 52 रन से पराजित किया।

टॉस जीतकर इंडियन मेडिकल अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए NIPM की टीम ने 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 143 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

विक्की लाबडे (विकेटकीपर) ने नाबाद 31 गेंदों में 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली। वहीं श्वेत मिश्रा ने 28 गेंद पर 39 रन का अहम योगदान दिया। अंशुमन सिंह ने अंत में नाबाद 17 बाल पर पर 38 रन जड़ दिए। टीम को अतिरिक्त रनों के रूप में 15 रन मिले। NIPM ने एक विकेट के नुकसान पर सम्मानजनक स्कोर बनाया।

आशीष त्रिपाठी (विकेटकीपर), वी के मिश्रा, अपूर्व सिंह चौहान, रोहित हरित, उपेन्द्र प्रसाद तिवारी, मिहिर मनोहर को बैटिंग का मौका तक नहीं मिल पाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन मेडिकल अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के बल्लेबाज NIPM के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। सर्वाधिक स्कोर रोशन पी ने बनाया। 18 बाल पर 36 रन बनाए। मनीष देवांगन ने 14 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 12 ओवर में 91 रन पर सिमट गई।

NIPM की ओर से गेंदबाजी में श्वेत मिश्रा और विक्की लाबडे ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा अपूर्व सिंह चौहान, रोहित हरित और वी.के. मिश्रा ने भी एक-एक विकेट झटका। रोहित हरित ने एक ओवर में 6 रन देकर एक विकट लेने के साथ ही उसी ओवर में ख़ुद एक डायरेक्ट हिट कर रन आउट किया और एक स्टंप साइड से रन आउट कराया।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते NIPM ने मुकाबला 52 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ NIPM ने लीग मुकाबलों में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि इंडियन मेडिकल अकादमी को अगले मैचों में वापसी की चुनौती का सामना करना होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला में Run for Prosperity का महाकुंभ: SAIL Foundation Day पर हाफ मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, RSP DIC ने ये कहा, Watch Video
Next: Rourkela Half Marathon 2026: सेल फाउंडेशन डे पर दिव्यांग संग 5000 से अधिक धावकों की दिखी धमक

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.