Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला में Run for Prosperity का महाकुंभ: SAIL Foundation Day पर हाफ मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, RSP DIC ने ये कहा, Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला में Run for Prosperity का महाकुंभ: SAIL Foundation Day पर हाफ मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, RSP DIC ने ये कहा, Watch Video

Azmat ali 24/01/2026 (Last updated: 24/01/2026) 1 minute read
Run for Prosperity in Rourkela Crowds Gathered for the Half Marathon on SAIL Foundation Day Watch Video

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा संग प्रशासनिक अधिकारियों ने झंडी दिखाकर दौड़ का आगाज किया। खुद भी दौड़े।

  • भिलाई स्टील प्लांट के जीएम सिविल विष्णु पाठक, एजीएम कोक ओवन व पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह, असिस्टेंट मैनेजर आइआर-सीएलसी शशांक राव भी पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के स्थापना दिवस की आप सबको मुबारकबाद। राउरकेला स्टील प्लांट ने इस दिन को खास बना दिया। Run for Prosperity की ओर कदम बढ़ाते हुए राउरकेला स्टील प्लांट हाफ मैराथन की शुरुआत शनिवार सुबह 6.30 बजे हो गई। जन सैलाब देखकर उत्साहित आरएसपी के डीआइसी आलोक वर्मा ने कहा-हर कोई जोश और हौसले को सलाम कर रहा है। पूरर शहर Run for Prosperity के लिए सामने आ गया। आरएसपी में तरक्की की बहुत संभावनाएं हैं। इसलिए लोगों का हौसला भी नजर आ रहा है।

इस मेगा इवेंट की तैयारियों और व्यवस्था को देखने के लिए भिलाई स्टील प्लांट के प्रतिनिधि भी पहुंचे। जीएम सिविल विष्णु पाठक, एजीएम कोक ओवन व पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह, असिस्टेंट मैनेजर आइआर-सीएलसी शशांक राव ने भी केंद्रीय मंत्री और आरएसपी के डीआइसी-ईडी संग ग्राउंड में दौड़ लगाई।

सबसे पहले 21 किलोमीटर के लिए दौड़ शुरू हुई। भीड़ का आलम यह था कि मानों पूरा शहर दौड़ के लिए उमड़ पड़ा। जनजातीय कार्य मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा व जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने झंडी दिखाकर दौड़ का आगाज कराया।

स्टील सिटी राउरकेला 24 जनवरी को एक ऐतिहासिक खेल आयोजन की साक्षी बन गया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) द्वारा आयोजित पहली राउरकेला हाफ मैराथन में देशभर से जबरदस्त सहभागिता देखने को मिली।

इस मेगा स्पोर्टिंग इवेंट में अन्य राज्यों से 1251 राष्ट्रीय स्तर के धावक, जिनमें 89 महिला धावक शामिल हैं, राउरकेला पहुंचे। एआईएमएस (AIMS) से प्रमाणित इस मैराथन के लिए कुल 5859 धावकों ने पंजीकरण कराया है।

आयोजन सेल फाउंडेशन डे के अवसर पर इस्पात स्टेडियम सेक्टर-6 से शुरू हुआ। प्रतिभागी भोर में 5 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। घड़ी की सुई जैसे ही 6.30 बजे पहुंची, वार्म-अप के बाद पहली श्रेणी की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मैराथन में पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल चार श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 21.1 किमी। तय समय के मुताबिक पौने 7 बजे 10 किलोमीटर की दौड़ भी शुरू हो गई। विभिन्न आयु वर्ग के धावकों ने फिटनेस का मंत्र देने के लिए दौड़ लगा दी। दिव्यांगजनों के लिए 2 किमी की दौड़ सुबह 9 बजे से है। दिव्यांगजनों की 2 किमी ओपन कैटेगरी में 54 पुरुष और 15 महिलाएं दौड़ में शामिल होंगी।

आंकड़ों पर नजर डालें तो 21.1 किमी हाफ मैराथन में 924 पुरुष और 110 महिलाएं पंजीकृत हैं। 10 किमी दौड़ में 1235 पुरुष और 237 महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं 5 किमी दौड़ में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसमें 874 पुरुष, 281 महिलाएं, 18 वर्ष से कम आयु के 1245 लड़के और 884 लड़कियां पंजीकृत हैं।

 राउरकेला हाफ मैराथन 2026 को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य फिटनेस, सहनशक्ति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

रिकॉर्ड पंजीकरण और जनभागीदारी के साथ यह आयोजन न सिर्फ राउरकेला को बड़े खेल आयोजनों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करेगा, बल्कि भविष्य में इसे एक वार्षिक और ऐतिहासिक खेल महोत्सव के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BOKARO STEEL PLANT: संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को एकदिवसीय हड़ताल का नोटिस सौंपा
Next: BSP DIC Cricket Trophy: NIPM ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी टीम, IMA 52 रन से हारी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.