Suchnaji

NMDC कर्मचारियों को इसी माह मिलेगा 15 ग्राम सोने का सिक्का

NMDC कर्मचारियों को इसी माह मिलेगा 15 ग्राम सोने का सिक्का
  • 93 हजार रुपए के सोने का सिक्का कर्मचारियों को देने की कवायद शुरू। किसी दिन भी वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

अज़मत अली, छत्तीसगढ़एनएमडीसी के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ऐसी सौगात देने जा रही है, जिससे घर-परिवार में खुशियों की बहार आ जाएगी। पत्नीजी खासतौर से खुश हो जाएंगी, क्योंकि एनएमडीसी अपने कर्मचारियों को 15 ग्राम सोना देने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  अमृत युवा कलोत्सव: संगीत, नृत्य और नाटक की जुगलबंदी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

AD DESCRIPTION

किसी दिन भी सोने के सिक्के (Gold Coin) का वितरण शुरू हो जाएगा। 82 हजार रुपए का उपहार एकमुश्त दिया जा रहा है। यह बोनस के अलावा है। पिछले वर्ष करीब डेढ़ लाख रुपए बोनस के रूप में कर्मचारियों को प्राप्त हुआ था। इस बार इससे अधिक ही राशि बन मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए की सौगात, 2300 कार्य शुरू

एनएमडीसी किरंदुल और बचेली खदान के कर्मचारियों में काफी उत्साह का माहौल है। वित्त वर्ष 2022-23 में बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए एनएमडीसी के सीएमडी ने प्रत्येक कर्मचारियों को 21 हजार रुपए बतौर उपहार देने की घोषणा की थी।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL Mediclaim Scheme 2023-24: इलाज कराएं 100 रुपए तक के प्रीमियम में, 10 अगस्त आखिरी तारीख

एनएमडीसी के कार्मिक बताते हैं कि उन्हें सभी गिफ्ट एक साथ दिए जाते हैं। अलग-अलग मद में मिलनी राशि को एक साथ कर दिया जाता है। इस बार यह राशि करीब 82 हजार रुपए की बन रही है। कंपनी ने तय किया कि कर्मचारियों को इस राशि में सोने का सिक्का दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  विश्व आदिवासी दिवस 2023: बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खुलेंगे बीएड-डीएड कॉलेज, सीएम की ये भी घोषणाएं

15 ग्राम सोने के सिक्के का दाम लगभग 93 हजार रुपए आया। इसलिए कंपनी ने विचार विमर्श के बाद तय किया कि अंतर की राशि कर्मचारियों से लेकर 15 ग्राम सोना दिया जाएगा। इसलिए कर्मचारियों के वेतन से 3165 रुपए कटने शुरू हो गए हैं। इस तरह 93 हजार का सोने का सिक्का कर्मचारियों को प्राप्त हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  नक्सल प्रभावित जगदलपुर जिला अस्पताल को मिली सौगात, अम्बक का शुभारंभ

बता दें कि कर्मचारियों के हिस्से में वार्षिक इंसेंटिव करीब 61 हजार रुपए बना है। न्यू ईयर गिफ्ट 5500-6000 का है। प्रोडक्शन गिफ्ट आदि को मिलाकर कुल राशि इस साल 82 हजार रुपए बनी है। इसी राशि से गोल्ड दिया जा रहा है। अलग-अलग मद में राशि देने से इनकम टैक्स यानी 30 प्रतिशत कट जाता। कर्मचारियों को इससे बचाने के लिए प्रबंधन ने गोल्ड देने का रास्ता निकाला।

ये खबर भी पढ़ें:  अमृत युवा कलोत्सव 2023: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर कलाकारों की और निखरी प्रतिभा

बताया जा रहा है कि हर बार छत्तीसगढ़ की बचेली खदान उत्पादन में आगे रहती थी। इस बार किरंदुल ने प्रोडक्शन ज्यादा किया है। इसलिए बचेली की तुलना में किरंदुल के कर्मचारियों का एमाउंट ज्यादा बना है। जो लोग हाल फिलहाल में एनएमडीसी को ज्वाइन किए हैं, उन्हें 5 और 10 ग्राम का सोने का सिक्का दिया जाएगा। इसके लिए नियम बना हुआ है।