Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय धनबाद के सामने बीएसएल प्रबंधन-सीटू आमने-सामने, गहराया विवाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सहायक श्रमायुक्त केंद्रीय धनबाद के सामने बीएसएल प्रबंधन-सीटू आमने-सामने, गहराया विवाद

09/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSL-management-CITU-face-to-face-in-front-of-Assistant-Labor-Commissioner-Central-Dhanbad-dispute-deepens
  • मकान भाड़ा भत्ता, सायकिल भत्ता, कैंटीन भत्ता, इंसेंटिव-रिवार्ड, प्रमोशन, वार्षिक इंक्रीमेंट, ग्रेच्युटी आदि से ठेका मजदूर वंचित।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्वतंत्रता आंदोलन (Independence ) की ऐतिहासिक तारीख 9 अगस्त को सेल बीएसएल (SAIL BSL) के मजदूरों और उनके साथ काम करने वाले ठेका मजदूरों की मांगों को लेकर प्लांट गोल चक्कर के पास इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) के नेतृत्व में जुझारू प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ठेका मजदूरों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट सामूहिक दुर्घटना बीमा का नवीकरण, 2390 रुपए प्रीमियम

प्रदर्शनकारी मजदूरों को सम्बोधित करते हुए युनियन के संयुक्त महामंत्री बी.डी.प्रसाद ने कहा कि आज सेल बीएसएल प्रबंधन, स्थाई और ठेका मजदूरों दोनों ही के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते जा रही है। एमओ.यु. का लगभग तीन साल होने के वावजूद भी सेल प्रबंधन मजदूरों के लिए न तो वेतन समझौता करने के लिए तैयार है और नहीं तो 39 माह का एरियर देने के लिए तैयार है। बेहद खराब स्थिति है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: भ्रष्टाचार के आरोप में सरपंच बर्खास्त, 6 साल तक नहीं लड़ सकते चुनाव

बी.डी.प्रसाद ने कहा कि आज ठेका मजदूरों के बिना इस्पात उत्पादन (Steel Production) सम्भव नहीं है। बीस हजार से भी ज्यादा ठेका मजदूर प्लांट में काम करते हैं। लेकिन ठेका मजदूर वाजिब मजदूरी से भी बंचित है। एडब्ल्यूए की राशि बंदरबांट कर लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल-सीएम के हाथों 68 को मिली पीएचडी की उपाधि, 48 को गोल्ड मेडल

मकान भाड़ा भत्ता, सायकिल भत्ता, कैंटीन भत्ता, इंसेंटिव-रिवार्ड, प्रमोशन, वार्षिक इंक्रीमेंट, ग्रेच्युटी आदि से ठेका मजदूर वंचित हैं, जबकि ये मजदूर स्टील प्लांट के मजदूर है।

ये खबर भी पढ़ें: Smart Traffic Management System पर नितिन गडकरी का राज्यसभा में बड़ा बयान

ठेका मजदूरों के लिए कोई सिस्टम प्रबंधन नहीं बनाना चाहती है। बीजीएच में मेडिकल जांच के नाम पर ठेका मजदूरों की मनमानी छंटनी करना चाहती है।

उपरोक्त सभी मांगों को लेकर सीटू लगातार संघर्ष कर रही है। 8 अगस्त को सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) धनबाद के कार्यालय में ठेका मजदूरों के मांगपत्र पर वार्ता हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Mediclaim Scheme 2024-25: अब 18 अगस्त तक नवीनीकरण, बढ़ी तारीख

वार्ता में प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारी आरिफ हुसैन, पंकज त्रिपाठी और यूनियन के संयुक्त महामंत्री बीडी प्रसाद, आरएन.सिंह और महेश प्रसाद सिंह भाग लिया।

सहायक श्रमायुक्त की ओर से प्रबंधन को कहा गया है कि 5 सितंबर को सभी मांगों पर लिखित मंतव्य सहायक श्रमायुक्त कार्यालय को पेश करें। 5 सितंबर को वार्ता होगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

बी.डी.प्रसाद ने कहा कि प्रबंधन यूनियन के साथ वार्ता कर मांगों को पूरा नहीं करती है तो ठेका मजदूर निर्णायक आन्दोलन में जाएंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने किया। सभा को संगठन सचिव आरके गोरांई, देव कुमार ने भी संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी एससी-एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, कोमल प्रसाद, रजिस्ट्रार तलब, सुनिल रामटेके का खिला चेहरा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CISF, SSB, BSF, ITBP, NDRF के 81 जवानों ने शहीदों की याद में दिया अपना खून
Next: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, निकाली रैली, पुलिस से धक्का-मुक्की

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.