Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: ठेकेदारों का अधिकारियों पर गंभीर आरोप, सांसद विजय को बताई अंदर की बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदारों का अधिकारियों पर गंभीर आरोप, सांसद विजय को बताई अंदर की बात

29/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Contractors-make-serious-allegations-against-Bhilai-Steel-Plant-officials-tell-inside-story-to-MP-Vijay

भिलाई स्टील प्लांट कांट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का दुखड़ा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अक्सर ठेकेदारों के खिलाफ आवाज उठती हुई सुनाई देती है। अब ठेकेदार खुद अपनी आवाज उठा रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं। सांसद विजय बघेल से मिलकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं ताकि रोजी-रोजगार बच सके।

भिलाई स्टील प्लांट कांट्रैक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि स्थानीय छत्तीसगढ़ी मजदूर एवं स्थानीय ठेकेदार का अंधकारमय भविष्य हो गया है। स्थानीय ठेकेदार एवं मजदूरों में घोर असंतोष व्याप्त हो गया है।

पढ़िए सांसद विजय बघेल को लिखे पत्र का मजमून

विदित हो कि अभी महाप्रबंधक से ऊपर के अधिकारी भिलाई के बाहर से स्थानान्तरण हो कर आ रहें हैं और अपने साथ वहाँ से ठेकेदार भी ला रहें हैं। इसी के कारण सभी जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया हैं। आपसे आग्रह हैं कि आप इस पर पहल करें ताकि स्थानीय मजदूर एवं ठेकेदार अपनी जीविका चला सकें। इसलिए आपका ध्यान निम्न बिन्दुओं पर आकृष्ट करना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: UPS की तरह EPS 95 पेंशन की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रम मंत्री को 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन की चिट्ठी

चार बिंदुओं में पूरा दुखड़ा सुनाया

01) भिलाई इस्पात संयंत्र के पंजीकृत ठेकेदार अलग-अलग ट्रेड्स (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, रिफ्राक्ट्री इत्यादि) में पिछले 40 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। लेकिन विगत कुछ वर्षों से सभी अलग-अलग ट्रेड्स को एक साथ जोड़ कर बाहरी ठेकेदारों को पात्रता प्रदान कर कार्य आवंटित किया जा रहा है, जिसके कारण भिलाई इस्पात संयंत्र के स्थानीय ठेकेदार बेरोजगार होते जा रहें हैं।

02) भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन द्वारा कुशल श्रमिक (skilled worker) का हवाला देकर बाहरी ठेकेदारों द्वारा लाये गए बाहरी श्रमिकों को कार्य में लगाया जा रहा हैं, जिसके चलते स्थानीय श्रमिक बेरोजगार हो रहें हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन कैलकुलेशन को लेकर नई बात, ऐसा हो फॉर्मूला

03) भिलाई इस्पात संयंत्र में निकलने वाले कार्यों में 60% से 70% कार्य भिलाई के स्थानीय ठेकेदारों को आवंटित/आरक्षित करने की व्यवस्था बनाई जाए।

04) निविदा में पात्रता मानदंड के तहत बाहरी ठेकेदारों द्वारा जमा किये गए दस्तावेजों का उचित जाँच नहीं किया जाता हैं। बैंक गारंटी में भी पक्षपातपूर्ण रवैया भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन द्वारा अपनाया जा रहा हैं।

बाहरी ठेकेदारों को उसमें छूट दिया जाता हैं जबकि स्थानीय ठेकेदारों से बैंक गारंटी अनिवार्य रूप से जमा कराया जाता हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हाथों EPFO की ताज़ा रिपोर्ट जारी, कई चौंकाने वाले आंकड़े
Next: BSP का इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट सुर्खियों में, KK यादव संग पुलिस भी एक्शन में, अब कब्जेदारों पर FIR

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.