Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • International Labor Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट करा रहा आर्केस्ट्रा, इंटक ठेका यूनियन, BWU सम्मान समारोह और CITU करेगा बोरिया गेट पर प्रदर्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

International Labor Day 2023: भिलाई स्टील प्लांट करा रहा आर्केस्ट्रा, इंटक ठेका यूनियन, BWU सम्मान समारोह और CITU करेगा बोरिया गेट पर प्रदर्शन

30/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
International-Labor-Day-2023-Bhilai-Steel-Plant-Orchestra-INTUC-Theka-Union-BWU-felicitation-ceremony-CITU-will-protest-at-Boria-Gate

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। International Labor Day 2023: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एक मई यानी सोमवार को मनाया जाएगा। देश-दुनिया में मजदूरों को एक होने का नारा बुलंद किया जाएगा। मजदूरों को सम्मानित भी किया जाएगा। भिलाई स्टील प्लांट में श्रमिक दिवस को लेकर खास प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। वहीं, सीटू ने मजदूरों के हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने के लिए बीएसपी के बोरिया गेट पर प्रदर्शन की तैयारी की है।

मई दिवस को सुबह 8 बजे सेक्टर-4 स्थित सीटू यूनियन कार्यालय में झंडा फहराया जाएगा। इसके बाद 8:30 बजे बोरिया गेट पर झंडा रोहण करने के साथ सेल और वाइजैग स्टील प्लांट के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। आरआइएनएल के निजीकरण के खिलाफ चल रहे कर्मियों द्वारा 800 दिनों से चल रहे प्रदर्शन और वेतन समझौता नहीं होने को लेकर सीटू ने भिलाई में तैयारी कर ली है।

दूसरी ओर भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से श्रमिक दिवस के अवसर पर कलामंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रमिक दिवस व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह के परिप्रेक्ष्य में 01 मई 2023 दिन सोमवार को महात्मा गांधी कलामंदिर, सिविक सेंटर में संध्या 7.30 बजे से इम्पा आर्केस्ट्रा द्वारा नए व पुराने फिल्मी गीतों पर आधारित रंगारंग आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के चर्चित व नामचीन गायक व वादक सम्मिलत होंगे।

इसी तरह बीएसपी वर्कर्स यूनियन द्वारा उत्कृष्ट श्रमिक पुरस्कार कर्मचारियों को दिया जाएगा। सांसद विजय बघेल के हाथों पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, इंटक ठेका मजदूर यूनियन की ओर से सेक्टर-4 कार्यालय में मजदूर दिवस का आयोजन किया गया है। शाम साढ़े 5 बजे विधायक देवेंद्र यादव के हाथों मजदूरों को सम्मानित किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग फेसिलिटेशन काउंसिल के सदस्य बने केके झा
Next: International Labor Day पर छत्तीसगढ़िया रंग में नजर आएंगे बीएसपी कर्मी, इस्पात श्रमिक मंच के पदाधिकारी भी खाएंगे बोरे-बासी

Related Stories

Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting 2026 Live Management rejects demand for a 40,500 bonus Director Personnel is in discussions with CMD Dr Ashok Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Breaking News SAIL employees bonus fixed at 32,000 25,600 for trainees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल कर्मचारियों का बोनस 32 हजार तय, 25 हजार 600 ट्रेनीज को

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting 2026 Live Management rejects demand for a 40,500 bonus Director Personnel is in discussions with CMD Dr Ashok Panda
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting 2026 Live: 40 हजार 500 बोनस पर प्रबंधन की न, डायरेक्टर पर्सनल बात कर रहे सीएमडी से

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Update Steel Authority of India Limited proposes a bonus of 31,200.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus Meeting Update: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का प्रस्ताव 31200 रुपए देंगे बोनस

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.