Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कर्मचारियों के लिए BSP Swasthya Mitra लांच, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन को डॉ. विनीता द्विवेदी ने ये भी बताया…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारियों के लिए BSP Swasthya Mitra लांच, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन को डॉ. विनीता द्विवेदी ने ये भी बताया…

Azmat ali 24/10/2025 1 minute read
BSP Swasthya Mitra Launched for Employees, Dr Vineeta Dwivedi also told this to the Diploma Engineers Association

तनाव और असंतुलित खानपान के कारण संयंत्र कर्मियों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा हृदय सम्बन्धी समस्याएँ तीव्रता से बढ़ रही हैं।

  • लाइफस्टाइल डिजीज़, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल हेल्थ सेवाओं पर डिप्लोमा इंजीनियर्स के साथ डॉ. विनीता द्विवेदी का सार्थक संवाद।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई का एक प्रतिनिधिमंडल जेएलएन अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी और उनके नेतृत्व में अस्पताल-कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में और सकारात्मक पहलें होने की अपेक्षा व्यक्त की।

बैठक की मुख्य चर्चा “लाइफस्टाइल डिजीज़” (Lifestyle Diseases) पर केंद्रित रही। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या, तनाव और असंतुलित खानपान के कारण संयंत्र कर्मियों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा तथा हृदय सम्बन्धी समस्याएँ तीव्रता से बढ़ रही हैं। इन रोगों के दुष्परिणामों और उनकी गंभीरता को कर्मियों तक प्रभावी तरीके से पहुँचाने के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने पर जोर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BHILAI STEEL PLANT: समय पर इंज्यूरी लीव ऑर्डर नहीं निकालने में रेल मिल अव्वल, CITU मिला CGM सेफ्टी से

साथ ही बैठक में यह भी चिन्ता व्यक्त की गई कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग और सोशल मीडिया से निरंतर जुड़ाव के कारण लोग समाज से कटते जा रहे हैं, जिससे अकेलापन, चिंता, अवसाद जैसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी रोगों में वृद्धि हुई है। अस्पताल के मनोरोग विभाग में ऐसे रोगियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, जो एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है।

इन चुनौतियों से निपटने हेतु निम्न निर्णय और प्रस्ताव साझा किए गए:

हर तीन माह में HRDC (L&D Centre) में जे.एल.एन. अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा “लाइफस्टाइल डिजीज़” पर अलग-अलग विषयों की खुली चर्चा (Open Discussion Session) आयोजित की जाएगी, ताकि कर्मी इन बीमारियों की गंभीरता समझें और आवश्यक सावधानियाँ अपना सकें। डॉ. द्विवेदी ने इन सत्रों को नियमित रूप से आयोजित कराने के लिए भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Fire Safety Quest Competition: बीएसपी कर्मचारियों को पुरस्कार जीतने का मौका, 4 नवंबर को आइए, ये शर्तें भी

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु जिन पर चर्चा हुई:

गर्भावस्था के दौरान थैलेसीमिया एवं सिकल सेल की जांच अनिवार्य कर भविष्य की जटिलताओं को रोका जाए।
निःसंतान कर्मियों के लिए IVF सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर विचार एवं सुविधा सुगम बनाने की दिशा में पहल।
ऑनलाइन मेडिसिन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुलभ बनाने हेतु आवश्यक सुधार।
OHS के तहत किये जाने वाले रूटीन परीक्षणों की रिपोर्टों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना और अन्य संबंधित सेवाओं के लिए सुव्यवस्थित डिजिटल प्रक्रिया विकसित करना।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: एसएमएस हादसे में झुलसे तीसरे मजदूर की भी मौत, कोलकाता में पोस्टमार्टम, BSL देगा पत्नी को नौकरी

एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई

जे.एल.एन. अस्पताल द्वारा एक नया HMIS (Health Management Information System) लॉन्च किया गया है, जिसका नाम “BSP Swasthya Mitra” रखा गया है। इस प्रणाली में निम्न सुविधाएँ एकीकृत की गईं हैं:
नियमित स्वास्थ्य जाँच रिपोर्ट्स की ऑनलाइन उपलब्धता,
ऑनलाइन दवा/medicine व्यवस्था और उसका प्रबंधन,
OPD पूछताछ (OPD enquiry) और अन्य क्लिनिकल व प्रशासनिक सेवाएँ।

कर्मचारी अपनी सुविधानुसार इस सिस्टम को सीधे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर एक्सेस कर सकेंगे, जिससे रिपोर्ट देखना, दवा ऑर्डर और OPD सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करना सरल व त्वरित होगा। यह पहल रोगियों और कर्मचारियों के लिए हेल्थ सर्विसेज़ को अधिक पारदर्शी, तेज़ और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के सभी दवा काउंटर अब ऑनलाइन-ऑफलाइन, सीटू की मांग स्वीकार, मरीजों को राहत

बैठक में एसोसिएशन के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक माहौल में सम्पन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. द्विवेदी एवं जे.एल.एन. अस्पताल के समग्र प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और साथ ही अस्पताल-कर्मचारी सहयोग से आगे और प्रभावी कार्यक्रम संचालित करने की उम्मीद जताई।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष राजेश शर्मा, महासचिव मोहम्मद रफी, उपाध्यक्ष उषाकर चौधरी, प्रमोद पूरी जोनल रिप्रेजेंटेटिव एसएमएस 2 किरण वैद्य सहित अन्य डिप्लोमा इंजीनियर्स उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट से आई ये फोटो, दहल जाएंगे आप भी, हो जाएं सावधान, न आने दें ऐसी नौबत…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL-SEFI मीटिंग शुरू, एजेंडे में 26 प्वाइंट, पढ़ें डिटेल
Next: Bokaro Steel Plant: झुलसे मजदूर का कोलकाता में पोस्टमार्टम, बीएसएल ने पत्नी को थमाया नौकरी का पत्र, ठेकेदार ने दिया मुआवजा

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.