Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP RED में विभागीय पर्यावरण जागरूकता माह, 56 कर्मचारी, 14 ठेका मजदूर सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP RED में विभागीय पर्यावरण जागरूकता माह, 56 कर्मचारी, 14 ठेका मजदूर सम्मानित

18/12/2024 1 minute read
Departmental Environment Awareness Month in BSP RED, 56 employees, 14 contract laborers awarded

समारोह में कुल 56 बीएसपी कर्मचारियों और 14 ठेका श्रमिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित।

  • शपथ ग्रहण समारोह, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता, ई-कचरा प्रबंधन पर सत्र।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL -Bhilai Steel plant) के रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग (आरईडी) (Refractory Engineering Department (RED)) में विभागीय पर्यावरण जागरूकता माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (आरईडी) प्रोसेनजीत दास, महाप्रबंधक (आरईडी) राजेश गर्ग और उप महाप्रबंधक (आरईडी) एसके अग्रवाल उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports

19 नवंबर से 18 दिसम्बर 2024 तक चलने वाले पर्यावरण जागरूकता माह के तहत कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के बीच पर्यावरणीय सामंजस्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

आरईडी के वरिष्ठ प्रबंधक राकेश सिंह ठाकुर ने आरईडी द्वारा संचालित कार्यक्रमों की विस्तृत श्रृंखला के बारे में बताया।
इसके अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में शपथ ग्रहण समारोह, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता, ई-कचरा प्रबंधन पर सत्र, सेल की पर्यावरण नीतियों और बीएसपी पहल, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आरईडी की भूमिका पर चर्चा शामिल था।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का फैसला: विधानसभा सदस्य के वेतन, भत्ता और पेंशन संशोधन विधेयक के ड्राफ्ट को मंजूरी, विष्णु सरकार के ये भी फैसले

सहायक महाप्रबंधक (आरईडी) मालिनी परगनिहा ने रोजमर्रा की गतिविधियों में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलो से प्राकृतिक संसाधनों, पेड़ों और भूमि को संरक्षित किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल

समारोह में कुल 56 बीएसपी कर्मचारियों और 14 ठेका श्रमिकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उप प्रबंधक (एचआर) शालिनी चौरसिया ने सभी पुरस्कार विजेताओं को पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। पर्यावरण प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक मोहित कुमार ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक पहुंचा FSNL मामला, कर्मचारियों-अधिकारियों की सेवा शर्तें रहेंगी बहाल

सहायक महाप्रबंधक (आरईडी) अमित रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए पर्यावरण प्रबंधन विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, मानव संसाधन विभाग और बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में ‘फ्लाइट ऑफ स्टील स्कल्पचर’ लगभग तैयार, सिविक सेंटर में आप भी देखने आइएगा

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र “हमारी भूमि, हमारा भविष्य” विषय पर केन्द्रित पर्यावरण जागरूकता माह 2024
मना रहा है। यह पहल पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है।

ये खबर भी पढ़ें: बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा बर्थ-डे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP की पूर्व कर्मी व पंडवानी गायिका तीजन बाई की आर्थिक हालत नाजुक, CM साय ने भेजा 5 लाख का चेक, मेडिकल टीम तैनात
Next: Bokaro Steel Plant में 10 PSU, 60 सूक्ष्म एवं लघु उद्यम इकाइयों के प्रोडक्ट के स्टॉल, ये है प्लानिंग

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Sanjeev Reddy had Proposed a Bonus of 32,000 Based on a Consensus Read what AITUC had to Say about CITUs Stance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: सबकी सहमति पर संजीवा रेड्डी ने 32 हजार बोनस का दिया था प्रस्ताव, पढ़िए सीटू के रवैये और 40 हजार पर एटक क्या बोला…

Azmat ali 03/10/2026
IISCO Steel Plant Demand for the Return of Transferred Employees Sonu and Roshan Meeting at the BMS Office Tomorrow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

Azmat ali 03/10/2026
SAIL Bonus CITU Protests Outside the Plant Explains why it did not Sign the Agreement
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus समझौते पर साइन नहीं करने वाली CITU अब सड़क पर, सीटू का बहिष्कार-कर्मी हित में सब स्वीकार

Azmat ali 03/10/2026
BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.