Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर बड़ा इवेंट, बीएसपी और ओए का जमावड़ा कला मंदिर में, आप भी आइए
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर बड़ा इवेंट, बीएसपी और ओए का जमावड़ा कला मंदिर में, आप भी आइए

Azmat ali 21/11/2025 1 minute read
A major event on solid waste management in Bhilai on Saturday in collaboration with BSP and OA

इस चर्चा से निकलने वाले सुझाव भिलाई शहर को स्वच्छ, टिकाऊ और स्मार्ट अर्बन मॉडल की ओर आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

  • महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में ठोस कचरा प्रबंधन के मुद्दों व चुनौतियों पर व्यापक मंथन के लिए The Institution of Engineers (India), Bhilai Local Centre और Officers’ Association, Bhilai Steel Plant की ओर से 22 नवंबर 2025 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय है “Municipal Solid Waste Management-Issues & Challenges”।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार शुक्ला (IAS) सूचना आयुक्त (सेवानिवृत्त) छत्तीसगढ़ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुब्रत मुखोपाध्याय, ED I/c प्रोजेक्ट्स, SAIL-BSP तथा डॉ. लक्ष्मीकांत यादव, विभागाध्यक्ष (सिविल इंज.), NIT रायपुर शामिल होंगे।

बीएसपी ओए अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर और महासचिव अंकुर मिश्र के मुताबिक उद्घाटन के बाद इस्पात नगर में बढ़ते कचरा प्रबंधन के दबाव, संसाधन, तकनीकी चुनौतियों और आधुनिक समाधान पर विशेषज्ञ अपनी राय साझा करेंगे।

दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ प्रस्तुति देंगे। इंदौर मॉडल का अनुभव-श्रद्धा तोमर, SWM एक्सपर्ट, इंदौर स्मार्ट सिटी घनी आबादी वाले शहरों में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन – डॉ. संदीप चौकसे, NIT रायपुर, फ्यूचरिस्टिक एवं सस्टेनेबल अर्बन हैबिटैट्स-RE-Sustainability, हैदराबाद, इसके अलावा MSW क्विज, इंटरैक्टिव सत्र और प्रेजेंटेशन भी होंगे। कचरा निपटान की नई तकनीकों, अपशिष्ट विभाजन, पुनर्चक्रण और नगर प्रशासन की भूमिका पर भी खुलकर चर्चा होगी।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे पवन कुमार, कार्यकारी निदेशक (HR), SAIL-BSP और विशिष्ट अतिथियों डॉ. अनीता सावंत, रीजनल ऑफिसर, CECB दुर्ग, राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता, UAD, शासन छत्तीसगढ़, रमेश सिंह, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर, UADA, समापन सत्र में भिलाई व आसपास के शहरी क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन की मौजूदा स्थिति, सुधार के उपाय और भविष्य की संभावनाओं पर संयुक्त सिफारिशें प्रस्तुत की जाएँगी।

कचरा प्रबंधन सुधार की दिशा में बड़ा कदम

भिलाई स्टील प्लांट और इंजीनियर्स संस्था द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम नगर प्रशासन, प्राधिकरणों, पर्यावरण विशेषज्ञों और भिलाई टाउनशिप के स्टेकहोल्डर्स के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

उम्मीद की जा रही है कि इस चर्चा से निकलने वाले सुझाव भिलाई शहर को स्वच्छ, टिकाऊ और स्मार्ट अर्बन मॉडल की ओर आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: IISCO Steel Plant Burnpur: कर्मचारी खरीदकर पी रहे पानी, टाउनशिप में त्राहिमाम, गहराया संकट
Next: मोदी सरकार ने श्रम कानूनों में किया बदलाव, चार श्रम संहिता लागू, सरकार ने गिनाए ये फायदे 

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.