Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant में गूंजा फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस का सायरन, ये आई फोटो, कर्मी बोले-अब ग्रह शांति यज्ञ की आवश्यकता है…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant में गूंजा फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस का सायरन, ये आई फोटो, कर्मी बोले-अब ग्रह शांति यज्ञ की आवश्यकता है…

Azmat ali 21/11/2025 1 minute read
Fire Brigade and Ambulance sirens blare at Bhilai Steel Plant Workers Say Now we Need a Graha Shanti Yagna

हादसों के दौर के बीच भिलाई स्टील प्लांट ने एसपी-2 में मॉकड्रिल कराया। एम्बुलेंस-दमकल की आवाजाही को लोग मान रहे थे हादसा।

सिंटरिंग प्लांट-एसपी 2 में दोपहर करीब 3 बजे कोक क्रैशर एरिया में मॉक ड्रिल किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के सायरन ने दहशत फैला दी। प्लांट के अंदर हादसे की खबर मिलते ही मेन मेडिकल पोस्ट से सायरन बजाते हुए एम्बुलेंस की रफ्तार जिसने-जिसने देखा, होश उड़ गए।
कई कर्मचारियों की जुबां से निकला, हे…भगवान, अब किसकी जान गई। एक-दूसरे को फोन घनघनाने लगे। मेन गेट पर खड़े एक ठेकेदार ने कहा-प्रभु, दया कीजिए। अब ग्रह शांति यज्ञ की आवश्यकता है…।

कोई फायर ब्रिगेड तो कोई मेन मेडिकल पोस्ट फोन लगाता रहा। कई लोग तो प्लांट के अंदर पहुंचने के लिए तैयार हो गए। करीब 10 मिनट की अफरा-तफरी के बाद पता चला कि हादसों के दौर के बीच बीएसपी एसपी-2 में मॉकड्रिल कर रहा है। सेफ्टी का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

एम्बुलेंस की आवाजाही देख कर्मचारियों के बीच कोक ओवन में हादसे की खबर सबसे पहले फैली। कोक ओवन प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यहां कोई हादसा नहीं हुआ है। एसपी-2 में मॉक ड्रिल होने वाला था, वहीं एम्बुलेंस गई होगी। इसके बाद प्रबंधन से पुष्टि हो सकी।

सिंटरिंग प्लांट-एसपी 2 में दोपहर करीब 3 बजे कोक क्रैशर एरिया में मॉक ड्रिल किया गया। बीएसपी के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में सीआइएसएफ, फायर ब्रिगेड, सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने सतर्कता का प्रदर्शन किया।

मॉकड्रिल के दौरान एसपी-2 में हादसे की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की गाड़ियां 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गईं। इससे पहले सीआइएसएफ जवान पहुंचे और पूरे एरिया को सील कर दिया। इसी बीच मेन मेडिकल पोस्ट फोन करके एम्बुलेंस की सेवा मांगी गई।

महज 13 मिनट के अंदर ही एम्बुलेंस पहुंची और काल्पनिक रूप से घायल कर्मचारी को मेन मेडिकल पोस्ट ले गई। मॉकड्रिल की अफरा-तरफी के बाद एचओडी ने सेफ्टी मीटिंग की और उच्चाधिकारियों ने कई मंत्र दिए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने विदेशी धरती पर फहराया तिरंगा, CRM-III की केस स्टडी पर मिला ये अवॉर्ड
Next: IISCO Steel Plant Burnpur: कर्मचारी खरीदकर पी रहे पानी, टाउनशिप में त्राहिमाम, गहराया संकट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.