Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प है केंद्रीय बजट 2025: मनीष पांडेय
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प है केंद्रीय बजट 2025: मनीष पांडेय

02/02/2025 1 minute read
Determination to take development to new heights Central Budget 2025: Manish Pandey

केंद्रीय बजट 2025 में युवाओं के रोजगार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।

  • मनीष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस बजट के माध्यम से युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग की तरक्की का रास्ता दिखाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2025-26 पेश किया, जिसमें युवा, किसान और मध्यम वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। यह बजट रोजगार, कृषि और कर राहत के माध्यम से देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराता है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने इस बजट में युवाओं के रोजगार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें: केन्द्रीय बजट 2025-26 की मुख्य बातें आसान शब्दों में समझिए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ये घोषणाएं

स्टार्टअप्स और MSMEs को आर्थिक सहायता देते हुए सरकार ने नई स्टार्टअप नीति के तहत कम ब्याज दर पर ऋण और टैक्स में छूट  देने का ऐलान किया है, जिससे नए उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन सेक्टर में नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार ने विशेष निवेश की घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

युवा कौशल विकास कार्यक्रम के तहत देश के युवाओं को नई तकनीकों और डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षित करने के लिए युवा शक्ति योजना को और सशक्त बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2025 LIVE Updates: स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, पढ़िए ये भी घोषणाएं

मनीष पाण्डेय ने कहा कि कृषिक्षेत्र के लिए इस बजट में ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं, जिससे किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।  सरकार ने 6 वर्षीय योजना की घोषणा की है, जिसके तहत दालों और कपास की खेती को सब्सिडी और नई तकनीकों से विकसित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में सुधार लाने के लिए किसानों को कम ब्याज दरों पर ऋण देने की घोषणा की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट 2025-26: व्‍यापार में सुविधा देने पर फोकस, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया जीएसटी संशोधन का प्रस्‍ताव

यह बजट मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह बजट एक बड़ी राहत लेकर आया है। जिसमें अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा, जबकि वेतनभोगियों के लिए यह सीमा 12.75 लाख रुपये होगी, जिसमें 75,000 की मानक कटौती शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, FDI, KYC, कंपनियों के विलय पर वित्त मंत्री की बजट 2025 में बड़ी घोषणाएं

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए घरों पर ब्याज दरों में छूट देने का ऐलान किया है, जिससे मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए घर खरीदना आसान होगा। सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर नए रोजगार सृजन पर ध्यान दिया है, जिससे मध्यम वर्गीय परिवारों को अधिक अवसर मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉमर्स

मनीष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने इस बजट के माध्यम से युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग  के लिए एक स्थिर और उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया है। इस बजट के साथ भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत भूमिका निभाने को तैयार है, और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL की ट्रेड यूनियनें बजट पर बंटी, 5 को देशभर में विरोध-प्रदर्शन, रेलवे से उठी पुरानी पेंशन की आवाज
Next: Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल 2 का कमाल, अब तक का बेहतरीन प्रोडक्शन रिकॉर्ड

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.