Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CGM Promotion: राउरकेला स्टील प्लांट के डीआइसी ने 9 जीएम को सौंपा प्रमोशन ऑर्डर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM Promotion: राउरकेला स्टील प्लांट के डीआइसी ने 9 जीएम को सौंपा प्रमोशन ऑर्डर

25/04/2025 (Last updated: 25/04/2025) 1 minute read
CGM Promotion: DIC of Rourkela Steel Plant handed over promotion orders to 9 GMs

डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने कहा, ‘पदोन्नति सिर्फ एक पदवी नहीं है, यह आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिबिंब है।’

  • वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव पदोन्नत मुख्‍य महाप्रबंधकों को बधाई दी और संगठन में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। नव पदोन्नत मुख्य महा प्रबंधकों को पदोन्नति आदेश प्रदान करते हुए राउरकेला इस्‍पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने कहा, ‘पदोन्नति सिर्फ एक पदवी नहीं है, बल्कि यह आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतिबिंब है’।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

उल्लेखनीय है कि, संयंत्र के 9 महाप्रबंधकों को मुख्य महा प्रबंधक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ पदोन्नति आदेश प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वित्‍त एवं लेखा), एके बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स), बी.आर.पलई, कार्यपालक निदेशक (खान), एम.पी.सिंह, कार्यपलाक निदेशक (परियेाजनाऍं),सुदीप पाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ जयंत कुमार आचार्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

नव पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देते हुए निदेशक प्रभारी ने आगे कहा, ‘यह पदोन्नति आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। मुख्‍य महा प्रबंधक का पद कंपनी के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, जहाँ कार्य को क्रियान्वित करना बहुत महत्वपूर्ण है।’

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव पदोन्नत मुख्‍य महाप्रबंधकों को बधाई दी और संगठन में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

निदेशक प्रभारी ने मुख्‍य महा प्रबंधक को प्रेरित करने के लिए मिठाई के डिब्बे और पदोन्नति आदेश के साथ एक स्व-हस्ताक्षरित पुस्तक भी भेंट की। अधिकारियों ने इस अवसर पर अपने विचार भी साझा किए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

पदोन्नत अधिकारियों में मुख्‍य महा प्रबंधक (आयरन एवं सिंटर) डॉ. तापस रंजन महांती, जिनका पदस्थापित सी.ई.टी, राँची में हुआ है। मुख्‍य महा प्रबंधक (एस.एम.एस.-2), एम.जी.श्रीकांत, मुख्‍य महा प्रबंधक (सी.सी.-वर्क्स) आलोक कुमार बेहेरा, मुख्‍य महाप्रबंधक (परियोजनाएँ-वाणिज्यिक) अश्विनी कुमार साहू, मुख्‍य महा प्रबंधक (सिंटर प्लांट) शेखर नारायण, मुख्‍य महा प्रबंधक (नगर सेवा एवं सी.एस.आर.) टी.जी.कनेकर, मुख्‍य महा प्रबंधक (परियोजनाएँ) दिलीप कुमार साहू, मुख्‍य महा प्रबंधक (रिफ्रेक्ट्रीज एवं एल.डी.बी.पी.) सुधांशु शेखर पंडा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) , डॉ. प्रतिभा षडंगी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

उल्लेखनीय है कि, डॉ. प्रतिभा षडंगी आरएसपी की प्रथम महिला डॉक्टर हैं, जो मुख्य महाप्रबंधक बनी हैं। पदोन्नत अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त की और आश्वासन दिया कि वे इस्‍पात संयंत्र के निष्‍पादन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उप प्रबंधक (मानव संसाधन-ओ.डी.), सिम्पी पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ओ.डी.) एस बडपंडा ने समग्र कार्यक्रम का संचालन किया।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा बयान, स्टील कारोबारी की मौत से बड़ा झटका

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पहलगाम आतंकी हमला: पूजा अग्रवाल का छत्तीसगढ़ में इलाज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक्शन में
Next: बोकारो जनरल अस्पताल स्कूल ऑफ नर्सिंग में GNM प्रथम वर्ष की छात्राओं का शपथ ग्रहण, मस्ती की भी झलक

Related Stories

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Union election symbols released read how your vote could be cancelled
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur Union Elections: 7 यूनियन मैदान में, चुनाव चिह्न जारी, बैलेट पर 1 ही यूनियन को देना है वोट, वरना कैंसिल

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.