Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस की टीम सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर में टॉप 3 में, पढ़ें डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के पीबीएस की टीम सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर में टॉप 3 में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 21/07/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plants PBS team in top 3 in CCQC Bhilai chapter read details

भिलाई इस्पात संयंत्र के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस) विभाग ने सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर में किया शानदार प्रदर्शन।

सीजीएम पावर फैसिलिटी राजीव पांडे ने कहा, “हमें अपने पीबीएस विभाग पर गर्व है एवं उन्होंने सभी सदस्यों को इसी तरह आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस) विभाग ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। पीबीएस की टीम सेफ टेक इनोवेटर ने द्वितीय स्थान व सुरक्षा शक्ति ने सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर में तृतीय स्थान हासिल कर शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई।

शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस, भिलाई में सेफ्टी सर्किल केस स्टडी प्रेजेंटेशन का आयोजन सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर के तत्वाधान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केके सिंह डायरेक्टर पर्सनल सेल थे। साथ ही श्री गंगाजली ट्रस्ट प्रमुख आईपी मिश्रा, क्यूंसीएफआई उपाध्यक्ष व डायरेक्टर जीपी सिंह व सेफी अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर की भी कार्यक्रम मे विशेष उपस्थिति रही।

इस प्रतियोगिता में सेल सहित विभिन्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों की कुल 99 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की 50 टीमें शामिल थीं।

इस आयोजन में बीएसपी के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस) विभाग ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। पीबीएस की टीम सेफ टेक इनोवेटर ने द्वितीय स्थान व सुरक्षा शक्ति ने तृतीय स्थान हासिल कर शीर्ष तीन में अपनी जगह बनाई।
इसके अलावा, भिलाई इस्पात संयंत्र ने कुल 36 गोल्ड अवार्ड जीते, जिनमें से पीबीएस विभाग की 10 टीमों ने गोल्ड अवार्ड प्राप्त किए। यह उपलब्धि पीबीएस विभाग की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता, जागरूकता और मजबूत टीम वर्क को रेखांकित करती है, जो विभाग में चल रहे सुरक्षा परिवर्तन (सेफ्टी ट्रांसफॉर्मेशन) का स्पष्ट प्रमाण है।

पीबीएस विभाग ने हाल के वर्षों में सुरक्षा मानकों को उन्नत करने, कर्मचारियों में सुरक्षा चेतना को बढ़ावा देने और सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को मजबूत करने के लिए कई नवाचार किए हैं। इन प्रयासों ने कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच एक सशक्त और एकजुट कार्य वातावरण को बढ़ावा दिया है। सीसीक्यूसी में प्राप्त यह सफलता इन पहलों का प्रत्यक्ष परिणाम है।

सीजीएम पावर फैसिलिटी राजीव पांडे ने कहा, “हमें अपने पीबीएस विभाग पर गर्व है एवं उन्होंने सभी सदस्यों को इसी तरह आगे भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

ज्ञात हो कि क्वालिटी सर्कल भिलाई चैप्टर के उत्कृष्ट आयोजन व सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग के मार्गदर्शन ने इस सफलता को और भी विशेष बनाया है। यह सुरक्षा और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर का यह आयोजन गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्र में उद्योगों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सहयोग का एक उत्कृष्ट मंच रहा। भिलाई इस्पात संयंत्र की यह उपलब्धि न केवल संगठन के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि अन्य उद्योगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग और सीसीक्यूसी भिलाई चैप्टर की विशेष भूमिका

क्वालिटी सर्कल भिलाई चैप्टर ने इस आयोजन को अत्यंत कम समय में भव्य और व्यवस्थित रूप से संचालित किया। उनकी उत्कृष्ट योजना और समन्वय ने इस प्रतियोगिता को एक यादगार मंच बनाया। साथ ही, भिलाई इस्पात संयंत्र के सेफ्टी इंजीनियरिंग विभाग ने सभी टीमों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सहयोग ने न केवल प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि सुरक्षा और गुणवत्ता के प्रति उनकी जागरूकता को और सुदृढ़ किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल मेडिक्लेम, ईपीएस 95 हायर पेंशन, ग्रेच्युटी पर बीएसपी के पूर्व अधिकारियों का महामंथन
Next: भारत के इतिहास में पहली बार उप राष्ट्रपति का इस्तीफा, जगदीप धनखड़ ने बताया स्वास्थ्य कारण, विपक्ष ने उठाए सवाल

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.