Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई टाउनशिप को हादसों से बचाइए, गुमटियों का आवंटन करें निरस्त, BSP OA का खास सुझाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप को हादसों से बचाइए, गुमटियों का आवंटन करें निरस्त, BSP OA का खास सुझाव

Azmat ali 21/07/2025 (Last updated: 21/07/2025) 1 minute read
save-bhilai-township-from-accidents-cancel-allotment-of-kiosks-special-suggestion-from-bsp

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने बीएसपी प्रबंधन से टाउनशिप में सड़क सुरक्षा दुरूस्त करने हेतु कड़े कदम उठाने का किया आग्रह।

  • भिलाई टाउनशिप के मुख्य मार्गों में गुमटियों का आवंटन नहीं होना चाहिए।

  • ओए ने सुव्यवस्थित अस्थायी वेंडिंग जोन के निर्माण करने का दिया सुझाव।

  • सड़क से कम से कम 20 फीट की दूरी पर पुर्नस्थापित किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई के विभिन्न प्रमुख मार्गों में जगह-जगह अनियंत्रित ठेले, खोमचे के कारण सड़कों में लगातार जाम तथा दुर्घटना जन्य स्थिति उत्पन्न हो रही है।

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के द्वारा पहले भी प्रबंधन को भिलाई टाउनशिप में सेंट्रल एवेन्यु के मुर्गा चौक फ्लाई ओवर के समीप, बीएसएनएल चौक सेक्टर-01, सुनिती उद्यान सेक्टर-08 चौक, तथा फारेस्ट एवेन्यु में बोरिया गेट के समीप व चाइना बाजार में, पंथी चौक सेक्टर 09-10 के समीप, शनिचरी मार्केट रूआबांधा, रिसाली बाजार चौक एवं सेक्टर-10 मार्केट में अनेक अवैध ठेले/गुमटियां लगाए जा रहे हैं तथा आवारा पशु भी भिलाई के मुख्य सड़कों में बैठते हैं।

भिलाई में यह स्थिति यहां की सड़कों को असुरक्षित बना रही है। यद्यपि नगर सेवा का प्रवर्तन विभाग पूरी तरह से सुधार कार्य में लगा हुआ तथा परिस्थिति पहले से सुधरी हुई है। पंरतु अव्यवस्थित ठेलों/गुमटियों/पसरा लगाने वाले और मवेशियों से दुर्घटनाएं होती रहती है। भिलाई नगरवासियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, विगत कुछ दिनों के अंतराल में भिलाई में सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।

आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने बताया कि समय-समय पर नगर सेवा विभाग द्वारा अवैध ठेलों-खोमचों को अत्यंत व्यस्त मार्गों से विधि अनुरूप हटाया गया है, जिसमें पुलिस प्रशासन व न्यायालय का भी सहयोग रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्य सड़कों के निकट अवैध ठेले लगने से भिलाई में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अतः नगर के व्यस्त क्षेत्रों को और सुरक्षित बनाने हेतु सड़क के किनारों एवं चौक पर खड़े अवैध गुमटियों को हटाया जाना आवश्यक है। इस कार्यवाही से नगर बेहतर व्यवस्था के साथ अधिक सुरक्षित हो जाएगा।

ओए ने प्रबंधन को नगर में सुव्यवस्थित अस्थायी वेंडिंग जोन के निर्माण करने का सुझाव दिया जिससे भिलाई नगर की सड़कें सुरक्षित होगी और नगर सेवा विभाग को रेवेन्यु प्राप्त होगा साथ ही ठेले एवं गुमटी संचालकगण बिचौलियों से मुक्त हो पाएंगे।

भिलाई टाउनशिप के मुख्य मार्गों में गुमटियों का आवंटन नहीं होना चाहिए। यदि आवंटन पहले हुआ भी हो तो उसे निरस्त करें या सड़क से कम से कम 20 फीट की दूरी पर पुर्नस्थापित किया जाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 30 किलोमीटर लंबे ज़ोजिला सुरंग में लगा SAIL का 31,000 टन से अधिक स्टील
Next: बीएसपी के सिंटर प्लांट-3 में इन-हाउस संसाधनों से नए स्टोन थ्रोवर सिस्टम की सौगात

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.