Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • INTUC को हटाकर BMS को लाने की चाल, मोदी सरकार पर तिलमिलाए संजीवा रेड्डी, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, होगा आंदोलन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

INTUC को हटाकर BMS को लाने की चाल, मोदी सरकार पर तिलमिलाए संजीवा रेड्डी, दिग्विजय सिंह, तारिक अनवर, होगा आंदोलन

Azmat ali 21/07/2025 1 minute read
Intention to remove INTUC and bring BMS Sanjeeva Reddy Digvijay Singh Tariq Anwar angry at Modi government

डॉ जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार दुर्भावनावश हर फोरम से इंटक को हटाना चाहती है एवं बीएमएस को लाना चाहती है।

  • इंटक के राष्ट्रीय 315वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई।

  • इंटक प्रदर्शन, धरना एवं हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान खींचना चाहती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की 315 वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई, जिसमें यह संकल्प लिया गया कि मोदी सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाए। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारीक अनवर एवं दिग्विजय सिंह भी उपस्थित हुए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी संजीव रेड्डी ने कहा कि देश में मजदूर वर्ग की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्हें पूरा वेतन नहीं मिलता, उनके जॉब की कोई गारंटी नहीं रह गई है। इंटक चाहती है कि उन्हें इतना वेतन मिले कि वह सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। इन्हीं सब बातों को लेकर हम प्रदर्शन, धरना एवं हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान खींचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम मजदूर वर्क के लिए पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर काम करना करते हैं चाहे कोई भी सरकार रही हो मजदूरों के अधिकारों के लिए हमने हर समय सरकार से लड़ा है। डॉ जी संजीवा रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार दुर्भावनावश हर फोरम से इंटक को हटाना चाहती है एवं बीएमएस को लाना चाहती है।

सरकार सोचती है कि इससे इंटक कमजोर हो जाएगा तो यह उसकी गलतफहमी है इंटक और भी अधिक मजबूती से उभरेगा। आज भी इंटक देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है।

कॉन्ट्रैक्ट लेबर पॉलिसी पूरी तरह से गलत-तारिक अनवर

इस अवसर पर कांग्रेस सांसद तारीक अनवर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के मजदूर वर्ग पर जब भी कोई समस्या आई है इंटक ने ही उसका समाधान किया है। कई बार आंदोलन के जरिए सरकार को फैसला बदलने पर मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार का रवैया मजदूर वर्ग के साथ अच्छा नहीं है। सरकार की जो कॉन्ट्रैक्ट लेबर पॉलिसी है वह पूरी तरह से गलत है।

देश अब दो भागों में बंटा-दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश अब दो भागों में बंट गया है कॉर्पोरेट वर्ग एवं मजदूर वर्ग वर्तमान केंद्र सरकार चंद बड़े उद्योगपतियों के लिए ही काम कर रही है कॉर्पोरेट का दबाव सरकार पर इतना अधिक है कि वह उसके सुविधाओं के अनुसार लेबर कानून बनाती है। उन्होंने कहा कि इंटक द्वारा श्रमिकों के अधिकारों के लिए उठाए जा रहे हैं सभी कदमों का कांग्रेस समर्थन करती है।

बीएसपी, बोकारो, डीएसपी, एनएमडीसी से ये पहुंचे

बैठक में स्वागत भाषण राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सिंह ने दिया। इस बैठक में भिलाई से इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, बचेली से आशीष यादव, बालको से जयप्रकाश यादव, प्रकाश इंडस्ट्रीज चाँपा से शिवदयाल कर्ष, रायपुर से समीर पांडे, बोकारो से बीएन चौबे, बर्नपुर से हरजीत सिंह, दुर्गापुर से रजत दीक्षित आदि शामिल हुए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों पर भर्ती के लिए रेल कर्मचारी चलाएंगे 3 माह का देशव्यापी आंदोलन, मोदी सरकार पर गुस्सा
Next: 30 किलोमीटर लंबे ज़ोजिला सुरंग में लगा SAIL का 31,000 टन से अधिक स्टील

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.